फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जमीन बेचकर हड़पे 1 करोड़ रुपये, वापस मांगने पर दी धमकी

जमीन बेचकर हड़पे 1 करोड़ रुपये, वापस मांगने पर दी धमकी

Thu, 22 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
जमीन बेचकर हड़पे 1 करोड़ रुपये, वापस मांगने पर दी धमकी
जमीन बेचकर हड़पे 1 करोड़ रुपये, वापस मांगने पर दी धमकी
विज्ञापन

- महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक व्यक्ति ने अपनी रिश्तेदार महिला की जमीन बेचकर एक करोड़ रुपये हड़प लिये। आरोपी ने पहली जमीन के रुपये अपने पास रखकर महिला को दिलासा दिया कि वह दूसरी जगह जमीन खरीदवाएगा, लेकिन आरोपी ने सारे रुपये हड़प लिये। जब महिला ने वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ महम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में महम के गांव बहलम्बा निवासी महिला रामप्यारी ने बताया कि उसके रिश्तेदार गांव बलियाणा निवासी सतबीर ने पांच साल पहले उसकी करीब साढे़ चार एकड़ जमीन बेची थी। यह जमीन गांव बहलम्बा में थी। जमीन के सारे रुपये सतबीर ने अपने आप रखकर कहा था कि वह किसी अन्य जगह जमीन दिलवाएगा। लेकिन आरोपी ने काफी समय तक जमीन नहीं दिलवाई। वह लगातार महिला के साथ टालमटोल करता रहा। दो महीने पहले जब महिला ने उससे रुपये मांगे तो उसने वापस करने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि वह भाई के घर में रहती है। आरोप है कि जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने में शिकायत दी तो आरोपी ने 80 लाख रुपये देने की हामी भर ली मगर रुपये नहीं दिये। इसके बाद महिला ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इधर, खाते से निकाले 50 हजार
इसी तरह ठगों ने एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ अप्रोच रोड निवासी प्रवीण गर्ग के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिये। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों पर शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed