फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लड़के को ड्राईविंग लाईसेंस जबकि लड़की को एक्सपायरी डेट के बस पास के आधार पर रुकवाया गया था होटल में

लड़के को ड्राईविंग लाईसेंस जबकि लड़की को एक्सपायरी डेट के बस पास के आधार पर रुकवाया गया था होटल में

Fri, 16 Mar 2018 03:16 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
लड़के को ड्राईविंग लाईसेंस जबकि लड़की को एक्सपायरी डेट के बस पास के आधार पर रुकवाया गया था होटल में
एक्सपायर पास किसी का, फोटो किसी और मिल गई होटल में एंट्री
विज्ञापन

- पहचान पत्र के तौर पर युवती ने एक्सपायर बस पास तो जवान ने दिया था अपना ड्राइविंग लाइसेंस

महबूब अली
रोहतक।
शहर के होटल सिरोक्स में सीआरपीएफ जवान द्वारा युवती पर जानलेवा हमले के बाद आत्महत्या के मामले में होटल मालिक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। जवान को होटल में ड्राइविंग लाइसेंस जबकि युवती को प्रियंका नाम के फर्जी व एक्सपायर बस पास के आधार पर एंट्री दी गई थी। पुलिस ने भी इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
होटल मालिक संदीप कुमार ने बताया कि वीरवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे युवक व युवती होटल में ठहरने के लिये आये थे। युवक सुनील को ड्राइविंग लाइसेंस व युवती को बस पास केआधार पर एंट्री दे दी गई। पुलिस ने जांच की तो युवती को जिस बस पास के आधार पर एंट्री दी गई थी, वह किसी और युवती प्रियंका के नाम का निकला।
विज्ञापन


बस पास वाली युवती के परिजनों को सूचना देती रही पुलिस
पुलिस पहले तो युवती को प्रियंका समझ ही उसके परिजनों को जानकारी देती रही। मगर बाद में पता चला कि युवती प्रियंका नहीं बल्कि कोई और है। खास बात यह रही कि जो बस पास प्रियंका के नाम से युवती ने जमा कराया था, वह 30 जून 2017 में एक्सपायर हो चुका था। बस पास पर फोटो भी किसी अन्य का लगा हुआ था। अब सवाल यह उठता है कि जब बस पास एक्सपायर हो चुका था तथा उस पर लगी फोटो भी युवती से नहीं मैच कर रही थी तो फिर क्यों युवती व सुनील को होटल में एंट्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 9 बार युवती को लेकर होटल में आया था सुनील
होटल मालिक ने दावा किया कि है कि एक दो नहीं बल्कि 9 बार सुनील युवती को लेकर होटल में आ चुका था। बीती 28 जनवरी, 1 फरवरी, 4 फरवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 28 फरवरी, 1 मार्च, 11 मार्च व उसके बाद 15 मार्च को वह युवती को लेकर होटल में पहुंचा था। यहीं कारण था कि होटल वाले भी दोनों से अधिक पूछताछ नहीं करते थे।


होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हुई सभी गतिविधियां
जिस होटल में घटना हुई, उसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे। युवक व युवती के होटल में आने से लेकर युवती को पीजीआई व युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाने तक की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। डीएसपी ने भी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की।

अभी शादी नहीं करना चाहती थी युवती
पुलिस के अनुसार युवती ने दिये बयान में कहा है कि वह अभी शादी करना नहीं चाहती थी। सरकारी नौकरी पर तैनात होना चाहती थी। जिसकी वह तैयारी कर रही थी। एसएससी की भी तैयारी की जा रही थी। मगर युवक उस पर शादी के लिये दबाव बना रहा था।

कमरे में मिला नया चाकू
होटल के जिस 202 नंबर कमरे में सीआरपीएफ के जवान ने आत्महत्या की उसी से पुलिस को एक बिल्कुल नया चाकू भी मिला। चाकू के बारे में युवती को भी नहीं थी। माना जा रहा है कि युवक ने पहले ही प्लान तैयार कर लिया था कि यदि युवती ने शादी से इनकार किया तो वह उसकी हत्या कर देगा। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर लेगा। चाकू खरीदा कहां से गया, पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है।


कमरे के आसपास घूमते रहे कर्मचारी, फिर से नहीं लगी भनक
होटल में घटना के समय होटल के कर्मचारी भी कमरे के आसपास ही घूम रहे थे। बावजूद इसके उन्हें मामले का पता नहीं लग सका। बाद में होश में आने पर जब युवती ने कमरे के किवाड़ खोलने का प्रयास किया तो होटल के कर्मचारी की नजर उस पर गई। होटल में लगी सीसीटीवी फुटेज यह गवाही दे रही है।

होटल में बदला कमरा
होटल मालिक संदीप कुमार ने बताया कि युवक व युवती सुबह 11.17 के करीब होटल में आये थे। एंट्री व कागजात जमा कराने के बाद एक कमरे में कर्मचारी ने उन्हें छोड़ना चाहा तो युवक ने कहा कि वह इस कमरे में नही दूसरे कमरे में रहेंगे। जिस पर उन्हें दूसरा कमरा दे दिया गया। इसके बाद वह खाना खाने के लिये घर चले गये थे।

कर्मचारी ने देखा खून से लथपथ युवती को
संदीप के अनुसार होटल का कर्मचारी सुजीत पानी पीने के लिये होटल में दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो देखा कि युवती कमरे के किवाड़ खोलने के बाद खून से लथपथ अवस्था में दरवाजे पर पड़ी हुई है। तुरंत ही सूचना पुलिस व होटल मालिक को दी। इसके बाद ही पुलिस व होटल मालिक मौके पर पहुंचा।

भिवानी के बैंक में भी करती थी नौकरी
पुलिस ने बताया कि युवती भिवानी के एक बैेंक में भी प्राइवेट नौकरी करती थी। पिछले करीब एक साल से नौकरी कर रही थी।

तो जा सकती थी जान
यदि युवती को पीजीआई में भर्ती कराने में देरी की जाती तो उसकी जान भी जा सकती थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने युवती को पीजीआई में भर्ती करा दिया था। हालांकि अभी भी युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।


बिना पंजीकरण चल रहे 200 से अधिक होटल
शहर के विभिन्न स्थानों पर 200 से अधिक होटल बिना पंजीक रण के चल रहे हैं। चंद रुपये जेब में डलते ही किसी अनजान को भी एंट्री दे दी जाती है। विभागीय अधिकारी भी ऐसे होटलों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं।

वीरवार को शहर के होटल सिरोक्स में जवान द्वारा प्रेमिका की हत्या के प्रयास के बाद खुद आत्महत्या की घटना सामने आई। युवती को एक्सपायर बस पास के आधार पर होटल में एंट्री कराने की जांच पुलिस ने शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार शहर के विभिन्न स्थानों पर करीब 200 होटल बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। जिनमें रात हो या दिन बिना आईकार्ड के एंट्री दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed