फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीसीटीवी कैमरे में कैद हुये आरोपी, फिर से धमकाने का आरोप

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुये आरोपी, फिर से धमकाने का आरोप

Fri, 09 Mar 2018 03:40 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुये आरोपी, फिर से धमकाने का आरोप
फोटो
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुये आरोपी, फिर से धमकाने का आरोप
-अप्पू घर के पास स्थित रेस्टोरेंट में घुसकर की गई थी मारपीट व लूटपाट
- सात के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अप्पू घर के पास स्थित रेस्टोरेंट में घुसकर मालिक के परिवार के सदस्य से मारपीट व लूटपाट करने वाले आरोपी रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये हैं। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास भी शुरू कर दिया है।
गोपालपुरा मोहल्ला निवासी अमन ने बताया कि उनका अप्पू घर के पास रेस्टोरेंट है। बीते बुधवार की रात वह बाजार में किसी काम से गया हुआ था। इसी बीच छह से अधिक युवक पहुंचे तथा रेस्टोरेंट पर बैठे उसके चाचा के लड़के कुनाल के साथ मारपीट की। यहीं नहीं 20 हजार की नगदी भी लूट ली। कुनाल ने कॉल कर उसे भी बुला लिया था। बाद में पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी फरार हो गये। पीड़ित की शिकायत पर आर्य नगर थाने पर राहुल, सुरेश, शालू, सुंदर व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सभी आरोपी रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गये है। फुटेज में आरोपी साफ मारपीट व गाली गलौच करते हुये दिखाई दे रहे है। आर्यनगर थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच शुरु कर दी गई है। उधर अमर का आरोप है कि अभी भी उन्हें धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed