फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 years imprisonment for three convicts for robbing finance company personnel in Rohtak of Haryana

रोहतक: फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को लूटने पर तीन दोषियों को 10 साल की कैद, जुर्माना भी लगाया

Tue, 01 Mar 2022 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Mar 2022 12:15 AM IST
सार

वारदात 2016 में लाखन माजरा थाना क्षेत्र में हुई थी। एएसजे मनपाल रमावत की अदालत ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन
10 years imprisonment for three convicts for robbing finance company personnel in Rohtak of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से छह साल पहले लाखन माजरा थाना क्षेत्र में लूट करने के तीन दोषी गोपाल, राहुल व अशोक को 10-10 साल की कैद व 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राजस्थान स्थित भरतपुर जिले के गांव नगला निवासी देशराज ने दिसंबर 2016 में दी शिकायत में बताया कि वह फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। कंपनी की तरफ से महिलाओं का समूह बनाकर उनको लोन दिया जाता है। बाद में लोन की किस्त ली जाती हैं। इसके लिए रोहतक में कार्यालय खोल रखा है।
विज्ञापन


वह अपनी बाइक पर साथी जसवंत व अमित के साथ रोहतक से जींद जिले के गांव बुढ़ाखेड़ा व करसौला से करीब 65 हजार रुपये लेकर आ रहा था। रास्ते में जसवंत व अमित जुलाना के पास मिल गए। उसके पास अलग से 35 हजार की राशि भी थी। तीनों पैसे लेकर लाखन माजरा से रोहतक की तरफ बढ़े तो करीब डेढ़ किलोमीटर चलते ही सफेद रंग की कार ने ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें सवार चार युवकों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली जसवंत को लगी। इसके बाद युवक नकदी छीनकर फरार हो गए। तभी से जिला अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। पुलिस ने अशोक, राहुल व गोपाल को गिरफ्तार किया था। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही थी। सोमवार को जिला अदालत ने तीनों को कैद व जुर्माने की सजा सुनाई। 

सांपला में लूट के दोषियों को 10-10 साल की कैद
एक साल पहले सांपला में लूट की वारदात अंजाम देने वाले दो युवकों नासिर व इकराम को 10-10 साल कैद व 5-5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पुलिस के मुताबिक, इस्माईला निवासी धर्मेंद्र ने जनवरी 2021 में सांपला थाने में शिकायत दी थी कि सांपला रोड पर उसका शराब ठेके के पास खोखा है। पांच जनवरी को खोखे के पास खड़ा था।


तभी बाइक पर तीन युवक आए और पिस्तौल दिखाकर जेब से तीन हजार की नकदी निकाल ली। साथ ही उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद शराब ठेके कारिंदे से जबरन ठेका खुलवाकर 26 हजार लूट लिए। पुलिस ने मामले में दो युवकों नासिर व इकराम को काबू किया था। सोमवार को एएसजे राकेश सिंह की अदालत ने आरोपियों को कैद व जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed