फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime

प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने निगला जहर, गंभीर

Sun, 03 Nov 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
crime
रोहतक। सांपला में एक प्रॉपर्टी डीलर रुपये के लेनदेन के विवाद में घर से लापता हो गया। इसके बाद लेनदारों ने उसके घर पर आकर पत्नी पर रुपये देने के लिए दबाव बनाकर परेशान करना शुरू कर दिया। इसी से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला पीजीआईएमएस में उपचाराधीन है। पुलिस ने महिला के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सांपला निवासी महिला ने बताया कि उसका प्रॉपर्टी डीलर है। लेनदेन के विवाद में वह घर से करीब दो माह से लापता है। महिला ने बताया कि आए दिन लेनदार उसे रुपये लौटाने की बात कहते हुए तंग करते हैं। इसी के चलते सतबीर खत्री निवासी सांपला व सतबीर निवासी कुलताना बार-बार घर आते हैं और रुपये देने की बात कहते हैं। दोनों ने रुपये न देने पर बच्चों के अपहरण करवाने व जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि 31 अक्तूबर की शाम 4 बजे सतबीर उनके घर गया। यहां महिला और उसकी मां मौजूद थी। सतबीर ने महिला पर तत्काल रुपये देने का दबाव बनाया। इससे परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, इससे उसकी हालात गंभीर हो गई। महिला को गंभीर हालात में पीजीआई ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान वीरवार को उसे होश आया तो पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed