फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, nagar palika, murder, police, deputy president, maham, rohtak, haryana

महम नगर पालिका के पूर्व उपप्रधान की लाठी, डंडे, और रॉड से पीट-पीटकर हत्या

Sun, 03 Jul 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 03 Jul 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
crime, nagar palika, murder, police, deputy president, maham, rohtak, haryana
हत्या को अवैध शराब माफिया से जोड़कर भी देखा जा रहा - फोटो : amar ujala
शराब कारोबारी और महम नगर पालिका के पूर्व उपप्रधान ओम सिंह काला की अज्ञात लोगों ने लाठी, डंडों और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ओम सिंह काला शुक्रवार रात अपने शराब के गोदाम में बने दफ्तर में सोये थे। पुलिस का कहना है कि सोते समय उन पर हमला किया किया। वारदात की जानकारी शनिवार सुबह तब चली जब दफ्तर में उनके साथ काम करने वाला पहुंचा। ओम सिंह को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। कारोबारी के एक नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या को अवैध शराब माफिया से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौके से मिले साक्ष्य से अंदाजा लगाया जा सकता है कि काला के साथ 3-4 अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे, जिन्होंने साथ बैठकर शराब पीने के अलावा खाना भी खाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महम वार्ड नंबर-2 निवासी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष ओम सिंह काला (45) पिछले काफी समय से शराब के कारोबार से जुड़े थे। कारोबार की देखरेख के लिए उन्होंने अशोक नगर रोड पर अपने शराब के गोदाम में ही आफिस बना रखा था। वह रात में आफिस में ही सोते थे। रोजमर्रा की तरह वह शुक्रवार को भी आफिस में सो गए। उनके साथ कारोबार से जुड़े कर्मवीर सिंह शनिवार सुबह आफिस पहुंचे तो उन्होंने काला को आवाज लगाई। कोई उत्तर नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा तो काला बेड पर पड़े थे। उनके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। कर्मवीर ने मामले की जानकारी तुरंत परिजनों और अन्य कारोबारियों के अलावा पुलिस को दी। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएचओ गजेन्द्र सिंह ने बताया कि कारोबारी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है। उनके पैरों और शरीर पर चोट के निशान थे। बताया कि विस्तृत जांच के बाद पीजीआई से पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


कमरे के बाहर पड़ा था मौत का सामान

पुलिस के मुताबिक जिस कमरे में ओम सिंह काला का शव मिला उसके बाहर डंडे, रॉड सहित अन्य सामान पड़े थे। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों ने इन्हीं से ओम सिंह की हत्या की है। सभी चीजें फोरेंसिक विभाग को जांच के लिए भेज दी गई हैं। फिलहाल, पुलिस ने काला के बड़े भाई उम्मेद सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2005 में बने थे नगर पालिका के उपप्रधान

ओम सिंह काला शराब कारोबार के साथ राजनीति में भी सक्रिय थे। उन्होंने वर्ष 2005 में महम नगरपालिका के वार्ड-1 से निर्दलीय के रूप में पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। इसके बाद कांग्रेस के समर्थन से वह नगर पालिका के उप प्रधान चुने गये। परिजनों का कहना है कि वह कई बार नगर पालिका के कार्यवाहक प्रधान भी रहे। अविवाहित ओम सिंह काला अपनी वृद्ध मां के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed