फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, murder, court, cousin brother, rohtak, uttar pradesh, haryana, life imprisonment

चोरी के शक में चचेरे भाई की हत्या करने पर तीन को उम्रकैद

Tue, 03 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 03 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
crime, murder, court, cousin brother, rohtak, uttar pradesh, haryana, life imprisonment
हत्या करने पर तीन को उम्रकैद - फोटो : demo pics
चोरी के शक में चचेरे भाई की हत्या के मामले में तीन युवकों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश संत प्रकाश की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। अपने दो साथियों के साथ मिलकर चचेरे भाई की हत्या करने पर सोमवार को अदालत ने यूपी के जिला गोंडा स्थित गांव दलेलनगर ऐली पारसोली निवासी उमाकांत उसके दोस्त राजकुमार और प्रेम कुमार को उम्रकैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


दलेल नगर ऐली पारसोली निवासी सुंदर पांडे ने 23 जून 2014 को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनका इकलौता बेटा प्रभात अपने चचेरे भाई उमाकांत के साथ नौकरी की तलाश में रोहतक आया था। रोहतक आने के बाद प्रभात चचेरे भाई के साथ ही एक फैक्ट्री में काम करने लगा था। प्रभात भाई उमाकांत और उसके साथी राजकुमार और प्रेम के साथ एक कमरे में किराए पर रहने लगा।
विज्ञापन


दो जून को प्रभात अपने गांव गया था। इसी बीच उसके चचेरे भाई के दोस्त राजकुमार का मोबाइल और कुछ रुपये चोरी हो गए। तीनों ने प्रभात पर शक किया और उसकी हत्या का प्लान किया। जब एक हफ्ते बाद प्रभात वापस आया तो उसे टहलने के बहाने आईएमटी क्षेत्र में ले गए। सुनसान इलाके में आरोपियों ने प्रभात की हत्या कर दी और उसका शव झाड़ियों में छिपा दिया। वारदात के दो दिन बाद उमाकांत अपने गांव गया। जब परिजनों ने प्रभात के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगा। प्रभात का कोई पता न लगने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। शक के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने वारदात कबूली। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए तीनों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed