फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime branch eve teasing case

क्राइम ब्रांच ने की आरोपी युवकों से दिनभर पूछताछ

Wed, 15 Jul 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 15 Jul 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
रोहतक सिस्टर्स मामले में नए सिरे से जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


रोहतक पुलिस की ओर से केस स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने के बाद पहली बार क्राइम ब्रांच ने आरोपी लड़कों से पूछताछ चली।

मंगलवार को गुड़गांव में दिनभर उच्चाधिकारियों ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की। डीआईजी राजश्री ने मामले में आरोपियों से घटना के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली।

आसन गांव निवासी आरोपियों कुलदीप, मोहित और दीपक से अलग-अलग समय और अलग-अलग कमरे में पूछताछ की गई। बता दें कि तीनों आरोपी अभी जमानत पर बाहर आए हुए हैं।
लड़कियों से पहले हो चुकी है पूछताछ
पुलिस मामले में पहले ही दोनों बहनों सोनीपत जिले के थाना खुर्द गांव निवासी पूजा और आरती से बातचीत कर चुकी है। करीब दो तीन घंटे चली पूछताछ में दोनों बहनों से भी बस में हुई घटना के बारे में गहनता से पूछताछ की गई। विडियो क्लिप के बारे में भी जांच पड़ताल की गई। गौरतलब है कि छेड़छाड़ की घटना के करीब 6 महीने बाद भी रोहतक पुलिस मामले में चालान पेश नहीं कर पाई। पीड़ित पक्ष की ओर से लगातार लापरवाही और पक्षपात के आरोपों के कारण केस स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।  
विज्ञापन

एक महीने में जांच पूरी करने का दावा
यदि पुलिस के उच्च अधिकारियों की मानें तो स्टेट क्र ाइम ब्रांच एक महीने के अंदर केस की जांच पड़ताल पूरी कर लेगी। इसके बाद ब्रांच की ओर से कोर्ट में आरोपियों का चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अब नए सिरे से जांच शुरू होने पर सच्चाई सामने आएगी। इससे पहले की जांच में पुलिस सामाजिक और राजनीतिक दबाव में काम कर रही थी। ताकि दोनों पक्षों में समझौता हो जाए।
अतर सिंह पंवार, दोनों बहनों के वकील।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed