फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cremation ghats and cemeteries will be developed

श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों का होगा विकास

Fri, 09 Apr 2021 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cremation ghats and cemeteries will be developed
जिले के 24 गांवों के 19 श्मशान घाटों और 21 कब्रिस्तानों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। शिवधाम नवीनीकरण योजना के तहत इनका विकास किया जाएगा। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने विकास व पंचायत अधिकारियों को बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की शिवधाम नवीनीकरण योजना के तहत जिले के श्मशान घाटों व कब्रिस्तानों में जरूरत के मुताबिक काम करवाए जाएंगे। योजना के तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों में शिवधाम (स्वर्गधाम) परिसरों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसमें सभी शिवधामों में चहारदीवारी का निर्माण, आवश्यकतानुसार कम से कम एक और अधिकतम दो शेड का निर्माण, रास्ता, पानी व पौधरोपण के काम किए जाएंगे। इसके तहत दो दर्जन गांवों में 40 विकास कार्य होने हैं। इन कार्यों पर 207.79 लाख रुपये की लागत आएगी। शिवधामों में पेयजल की व्यवस्था के साथ ही आवागमन मार्ग को भी दुरुस्त किया जाएगा। योजना का मकसद यही है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि एक सर्वे के अनुसार रोहतक जिले में 501 श्मशान घाट और 104 कब्रिस्तानों में विकास कार्य होने हैं। इनमें से 565 काम पूरे किए जा चुके हैं, 40 होने बाकी हैं। एक अनुमान के मुताबिक रोहतक में 139 गांवों में 262 श्मशान घाट और 44 कब्रिस्तान हैं। बैठक में एडीसी महेंद्र पाल, एसडीएम राकेश सैनी, भाली चीनी मिल के एमडी मानव मलिक, एसडीएम सांपला श्वेता सुहाग और डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed