{"_id":"638662b3b9612b44a748ab4a","slug":"creditors-stirred-due-to-the-fear-of-the-disappearance-of-the-mill-owner-rohtakcity-news-rtk66492243","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मिल मालिक के लापता होने की आशंका से लेनदारों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मिल मालिक के लापता होने की आशंका से लेनदारों में हड़कंप
विज्ञापन
मिल पर तैनात पीसीआर। संवाद
महम। बहलबा से व्यापारी करोड़ों रुपये लेकर भाग गया, जिसके बाद शहर में अन्य व्यापारियों की हालत पतली हो गई है। हर लेनदार अपने-अपने रुपये लेने के लिए व्यापारियों के पास पहुंच रहा है। व्यापारियों पर भरोसा न कर पाने के कारण उनके पास हर व्यक्ति अपना सामान नकद में बेचने की इच्छा रखने लगा है। इसके कारण यहां के कुछ व्यापारियों की हालत चिंताजनक होती जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को भिवानी रोड स्थित मुख्य मिल के मालिक के भागने की आशंका से पूरे दिन लेनदारों का जमावड़ा लगा रहा।
सुबह मिल से अचानक मालिक के लापता होने की खबर शहर व आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। फैक्टरी के बाहर लेनदारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। मिल मालिक के मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया गया तो वे बंद मिले। इससे शक गहराता चला गया। देखते ही देखते दूर दूर से किसान व व्यापारी मिल के बाहर एकत्रित होते चले गए। कुछ ने मिल से वाहन व सामान उठाना शुरू कर दिया। यह देखकर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मिल में पहुंचकर तालाबंदी की तथा लेनदारों से पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराने को कहा।
भारी कर्ज बना कारण
माना जा रहा है कि मिल मालिक ने किसानों व व्यापारियों से फसल उधार ले रखी थी। समय पर भुगतान न होने से मिल मालिक परेशान था। बताया जा रहा है कि मिल मालिक ने बैंक से लिमिट बढ़वाकर लेनदारों का भुगतान करने के लिए वीरवार का समय दे रखा है। लेकिन मंगलवार को ही मोबाइल बंद होने से हर किसी के चेहरे लटक गए थे।
विज्ञापन
मजदूर मिल में करते रहे काम
उधर, मिल में किसी को भी मिल मालिक के गायब होने की सूचना नहीं थी। हर रोज की तरह मजदूर अपने काम पर लगे हुए थे। लेकिन घटनाक्रम के बाद मिल को बंद कर दिया गया। मिल में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि मिल मालिक का मोबाइल किसी कारणवश बंद हो सकता हैं। वह जरूर वापस आएंगे और सभी का भुगतान करेंगे। लेकिन इस बात पर कोई विश्वास नहीं कर रहा।
अब पुलिस की निगरानी में रहेगी मिल
कार्यकारी थाना प्रभारी विकास का कहना है कि कुछ लेनदारों ने शिकायत दी है। जो लोग इस क्षेत्र के हैं, उनकी शिकायत ली जा रही है। पुलिस की मौजूदगी में मिल के जिम्मेदार लोगों की तरफ से ताला लगा दिया है ताकि वहां पर किसी प्रकार की चोरी की घटना न हो। पुलिस पहुंचने से पहले कुछ लोगों के सामान ले जाने की सूचना भी है। अब पुलिस लगातार गस्त कर रही है।