फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CR College Sonepat, Tikaram Girls College victorious in inter college cross country race

अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री दौड़ में सीआर कॉलेज सोनीपत, टीकाराम गर्ल्स कॉलेज विजयी

Thu, 02 Dec 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
CR College Sonepat, Tikaram Girls College victorious in inter college cross country race
एमडीयू में बुधवार की सुबह क्रॉस कंट्री दौड़ में झंडी दिखाकर रवाना करते वीसी प्रो. राजबीर सिंह, सा?
एमडीयू में बुधवार सुबह पुरुष व महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। विवि खेल निदेशालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री स्पर्धा के पुरुष वर्ग में सीआर कॉलेज सोनीपत व महिला वर्ग में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत विजयी रहा। पुरुष वर्ग में एसजेके कॉलेज कलानौर का लोकेश चौधरी व महिला वर्ग में टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की भारती विजयी रही।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की क्रास कंट्री प्रतियोगिता में जाट महाविद्यालय रोहतक दूसरे व राजकीय महाविद्यालय खरखौदा तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में एमकेजेके महाविद्यालय दूसरे व राजकीय महाविद्यालय खरखौदा तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत इवेंट के पुरुष वर्ग में हरीश (सीआरए कॉलेज सोनीपत) दूसरे व शुभम (जाट कॉलेज रोहतक) तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में एसजेके कॉलेज कलानौर की किरण दूसरे व दर्श मॉडल डिग्री कॉलेज गोहाना की अनीता तीसरे स्थान पर रही। विजयी प्रतिभागियों व टीमों को कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विवि प्रशासन खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं व उत्कृष्ट खेल ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार विशेष रूप से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से हरियाणा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स हब बनकर उभरा है। विवि का खेल क्षेत्र में पूरे देश में नाम है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धियों से अपनी धाक जमाई है। उन्होंने खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल व उनकी टीम को खेल उपलब्धियों के लिए सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार ने स्वागत भाषण दिया। खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने कार्यक्रम का संचालन किया। क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का मुख्य समन्वयन एथलेटिक्स कोच डॉ. रमेश सिंधु ने किया।

----------
क्रॉस कंट्री दौड़ में द्वितीय रही टीम को सराहा
एमडीयू के खेल प्रांगण में अंतर महाविद्यालय महिला व पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें एमकेजेके महाविद्यालय की टीम द्वितीय रही। टीम के सदस्य प्रेरणा, काजल, प्रीति, दीपिका, प्रियंका व बंटी ने जीत दर्ज की। टीम इंचार्ज की भूमिका मनीषा हुड्डा ने निभाई। प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुकेश देवी गोयत, रेखा नरवाल व मनीषा सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed