फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CPI M worker burn trump putla

सीपीआई एम कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर फूंका अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला

Mon, 24 Feb 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
CPI M worker burn trump putla
snj 09.
रोहतक। मोदी सरकार की ओर से देश की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को भारतीय हितों के विपरीत करार देते हुए सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप रविवार को सुभाष चौक पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य प्रीत सिंह और कमलेश लाहली ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रंप गो बैक के नारे लगाए।
विज्ञापन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य इंद्रजीत सिंह और पार्टी जिला सचिव विनोद ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक विदेशी राष्ट्र के अध्यक्ष के निजी दौरे के लिए गुपचुप तरीके से जनता के करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से भारतीय कृषि, दवा उद्योग, बीमा और बैंकिंग समेत कई क्षेत्रों में अमेरिकी कंपनियों के मुनाफा कमाने के लिए भारत पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। अब तक भारत ने अपने किसानों को अमेरिकी आयात से बचाने के लिए नीतिगत तरीकों के तौर पर टैरिफ का इस्तेमाल किया है। ट्रंप की मांग है कि भारत इन टैरिफ को खत्म करे। अमेरिका भारत के डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र में भी सेंधमारी करने की कोशिश कर रहा है। इन क्षेत्रों पर भारत के 10 करोड़ से अधिक घरों की जिंदगी जुड़ी हुई है। इस मौके पर बलवान सिंह, धर्मवीर हुड्डा, संजीव सिंह, संदीप, गीता, शीला, नीरज, मंजू, मदन, रविंद्र किलोई, विनोद बहुअकबरपुर, मोहित, खेमचंद, अनीता, रामगोपाल रिठाल, सुनील, राज सिंह प्रमुख तौर पर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed