फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cows will not be seen on the roads: Sunil Sangwan

सड़कों पर नहीं दिखेंगी गोमाता : सुनील सांगवान

Wed, 20 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 20 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cows will not be seen on the roads: Sunil Sangwan
महम में चौबीसी के चबूतरे पर दीप प्रज्वलित करते भाजपा विधानसभा प्रभारी सुनील सांगवान व अन्य। स्र
महम। विधानसभा के प्रभारी एवं दादरी के विधायक सुनील सांगवान प्रथम बार महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर पहुंचे। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी पंडित लोकेश शर्मा ने बताया कि विधायक ने महम, बैंसी, समर गोपालपुर और मोखरा की गोशालाओं में पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम लगाया। गोशाला फंड की दूसरी किस्त के चेक सौंपे।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोमाता की चिंता करते हुए दूसरी किस्त भेजी है। अब कोई भी गोमाता सड़कों पर नहीं दिखेगी। विधानसभा प्रभारी होने के नाते यह जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका ने कहा कि विधायक सुलझे हुए नेता हैं। इनका अनुभव व समझ सभी कार्यकर्ताओं के लिए लाभदायक होगी। प्रदेश सह मीडिया प्रमुख शमशेर खरक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में गोसेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण के ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। हर परिवार अपने आंगन में मां के नाम पर लगाया हुआ पेड़ देखकर भावुक होगा। यह संस्कार आने वाली पीढ़ियों तक जाएंगे।

महम के पूर्व प्रत्याशी दीपक हुड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। संगठन मजबूत होगा। इस मौके पर पंडित लोकेश शर्मा, सत्यप्रकाश बिसला, अमित जांगड़ा, मनोज फरमाना, मुकेश, महेश भारद्वाज, देवेंद्र अहलावत व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed