फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   couple taken poison in rohtak

सगाई के बाद शादी में देरी होने पर युवक-युवती ने खाया जहर, दाखिल

Mon, 26 Oct 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 26 Oct 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
सगाई के बाद शादी में देरी होने पर युवक-युवती ने जहर निगल लिया। रविवार सुबह दोनों ओमेक्स सिटी के पास बदहवास हालत में मिले। दोनों की कई महीने पहले सगाई हुई थी और युवती के परिजन शादी में देरी कर रहे थे, जबकि युगल जल्दी शादी करना चाहता था। जहर खाने के बाद युवक ने ही परिजनों को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल करवाया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दोनों के परिवार वालों ने पुलिस को शादी में देरी होने की बात ही बताई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दिल्ली के भजनपुर में रहने वाली युवती की करौंथा के युवक के साथ कई माह पहले सगाई हुई थी। दोनों की 22 नवंबर को शादी होनी थी। इस बीच ही युवती के पिता के पैर में चोट लग गई और शादी की तारीख बदलने के लिए कहते हुए बाद में करने की बात तय हुई। जबकि दोनाें जल्द ही शादी करने के लिए कह रहे थे। युवक सोनीपत में बीए में पढ़ने के साथ ही बहादुरगढ़ में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। दोनों रविवार सुबह मिलने के बाद रोहतक में दिल्ली बाईपास पर ओमेक्स सिटी के पास आये और जहरीला पदार्थ खा लिया। अर्बल एस्टेट थाने से जांच अधिकारी एसआई गोवर्धन का कहना है कि लड़की के परिवार वालों ने उनके ठीक होते ही दोनों की शादी करने की बात कही है, जिससे वे दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाये।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed