{"_id":"66e2f10449c07799590739b4","slug":"couple-beaten-up-when-asked-to-remove-cot-and-chair-case-filed-against-10-rohtak-news-c-17-roh1020-503056-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चारपाई-कुर्सी हटाने के लिए कहा तो दंपति को पीटा, 10 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चारपाई-कुर्सी हटाने के लिए कहा तो दंपति को पीटा, 10 पर केस
विज्ञापन
रोहतक। एक व्यक्ति को रास्ते से कुर्सी और चारपाई हटाने के लिए कहना भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने घर में घुसकर दंपति पर लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित महिला की ओर से महिलाओं समेत 10 के खिलाफ कुल्हाड़ी से हमला और दांत एवं हड्डी तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सिटी थानाक्षेत्र के कच्चा चमारिया रोड रैनकपुरा मोहल्ला निवासी सोनिया ने बताया कि अपने पति और परिवार के साथ रहती है। पड़ोसी राजेश और कृष्ण का परिवार अकसर रास्ते में चारपाई और कुर्सी डालकर बैठ जाते हैं। जिससे लोगों के निकलने के लिए रास्ता नहीं बचता है। इसी बात को लेकर उनके पति ने रास्ते से चारपाई और कुर्सी को एक साइड डालने के लिए कह दिया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। नौ सितंबर की देर रात को वह अपने पति सुनील कुमार के साथ घर पर बैठकर खाना खा रही थी।
उसी समय पड़ोसी राजेश की पत्नी ममता घर में घुसी और गाली देने लगी। उसका विरोध किया तो मारपीट करने लगी। उसी के साथ उसकी बहन मीना हाथ में धारदार हथियार लिए थी और उसने सुनील पर हमला कर दिया। अभी पति को बचा ही रही थी कि राजेश और कृष्ण अपने हाथ में लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी लेकर आए। फिर उनकी बेटी प्रियंका, रागनी, मुस्कान, दिव्या और उनका बेटा अनुराग व सुमित आदि ने सिर पर कुल्हाड़ी-लोहे की रॉड व ईंट-डंडे से हमला करके उसके पति और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।