फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Counting of votes tomorrow, the road from Delhi bypass to Medical turn will remain closed

Rohtak News: मतगणना कल, दिल्ली बाईपास से मेडिकल मोड़ तक बंद रहेगा मार्ग

Mon, 03 Jun 2024 04:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes tomorrow, the road from Delhi bypass to Medical turn will remain closed
रोहतक। कल जाट शिक्षण संस्था में संसदीय क्षेत्र के चार हलकों महम, गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक शहर व कलानौर की मतगणना होगी। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्र के चारों तरफ पांच लेयर की सुरक्षा रहेगी। साथ ही दिल्ली बाईपास चौक से मेडिकल मोड़ तक सड़क पूरी तरह बंद रहेगी। सुबह चार बजे से मतगणना पूरी होने तक वाहनों को डायवर्ट रूट से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु गर्ग ने बताया कि मतगणना के दिन पुलिस ने पांच लेयर की सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल और इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान भी तैनात होंगे। मतगणना केंद्रों और चारों तरफ की सुरक्षा के लिए आठ राजपत्रित अधिकारी, 20 इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारी तैनात किए गए हैं। मतगणना भवन के अंदर प्रवेश करने वाले अधिकृत व्यक्ति को उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना होगा। जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 144 लगा दी है।
विज्ञापन


यहां लगाए जाएंगे नाके
पुलिस की तरफ से सूचना के आदान प्रदान में तीव्रता लाने के लिए जिला कंट्रोल रूम में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए है। प्रत्येक अधिकारी से पल-पल की रिपोर्ट ली जाएगी। मेडिकल मोड, पावर हाउस चौक, दिल्ली बाईपास चौक, एमडीयू गेट नंबर एक व एमडीयू गेट नंबर दो के सामने नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
साथ रखना होगा पहचान पत्र :
दिल्ली बाईपास चौक से मेडिकल मोड़ तक मंगलवार को तड़के चार बजे से मतगणना खत्म होते तक सड़क बंद रहेगी। नाकाबंदी के बीच के रिहायशी एरिया सेक्टर-14, देव कॉलोनी, ऑफ़िसर कॉलोनी में रहने वाले व्यक्तियों को अपना पहचान पत्र साथ रखना होगा। पहचान-पत्र की जांच के बाद ही नाकों से आगे उनके निवास स्थान की तरफ जाने की छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त इमरजेंसी वाहनों को पीजीआईएमएस में जाने के लिये नाकाबंदी से जाने की छूट दी जाएगी।

यूं रहेगा रूट डायवर्जन
: दिल्ली बाईपास से महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक से अंदर होते हुए पीजीआईएमएस की तरफ जाएंगे।
: शहर से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन सोनीपत स्टैंड से शीला बाईपास होते हुए दिल्ली बाईपास की तरफ जाएं।
: दिल्ली बाईपास चौक से शहर आने वाले वाहन शीला बाईपास होते हुए या रुपया चौक, झज्जर चुंगी होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
...............
यह रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
मतगणना में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों व मतगणना एजेंटों के लिए अलग-2 जगह वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मतगणना में ड्यूटी पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए जाट कॉलेज के ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एजेंटों के लिये पंडित नेकी राम शर्मा कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। छोटूराम पॉलिटेक्निक के ब्लॉक-एक में मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडियाकर्मियों के वाहनों के लिए छोटूराम कॉलेज ऑफ लॉ में पार्किंग बनाई गई है।
....
यह बनाए प्रवेश द्वार
जिन कर्मचारियों, अधिकारियो, मतगणना एजेंट जिनको बोस्टल बैलट मतगणना स्थल पर जाना है, वह तिकोना पार्क मॉडल टाउन की तरफ स्थित गेट से छोटूराम पॉलिटेक्निक में प्रवेश करते हुए जिम्मनेजियम हॉल जाएंगे। रोहतक, कलानौर व महम विधानसभा के मतगणना केंद्र पर जाने के लिए दिल्ली रोड पर स्थित जाट स्कूल के गेट से प्रवेश मिलेंगा। किलोई विधानसभा मतगणना स्थल जाट कॉलेज में जाने वाले अधिकारी व कर्मचारी और एजेंट जाट काॅलेज से प्रवेश कर सकेंगे।

...........
अपील : मेडिकल मोड़ से आगे जाने से बचें
एसपी हिमांशु गर्ग ने आम लोगों से अपील की है कि वे मतगणना के दौरान मेडिकल मोड़ से दिल्ली बाईपास चौक के बीच के मार्ग को छोड़कर वैकल्पिक रास्तों से सफर करें। कानून एवं यातायात व्यस्था बनाए रखने में जिला पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करे। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। कानून की अवेहलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed