फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Counting of municipal elections today, preparations complete

नगर पालिका चुनाव की मतगणना आज, तैयारियां पूरी

Wed, 22 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Counting of municipal elections today, preparations complete
रोहतक। नगर पालिका चुनाव की मतगणना बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी और इसके नतीजे 11 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि महम के राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतों की गणना सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी और इसके लिए आठ टेबल लगाई गई हैं। काउंटिंग तीन राउंड में चलेगी। पहले राउंड में एक से छह वार्डों के वोटों की गिनती होगी। इस तरह तीन राउंड में महम शहर के सभी 15 वार्डों के 19 बूथों के वोटों गिनती पूरी होगी। एसडीएम एवं चुनाव रिटर्निंग अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि अनुमान है कि 11 बजे तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। उधर, महम के एएसपी हेमेंद्र सिंह मीणा ने मतगणना केंद्र का जायजा लेते हुए कहा कि केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। विजयी जुलूस के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि शहर में जश्न के दौरान शांति बनी रहे। हेमेंद्र सिंह मीणा ने हारने व जीतने वाले सभी उम्मीदवारों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed