{"_id":"57d817154f1c1ba73dd47ca2","slug":"counseling-medical-counseling-phi-health-university-rohtak-haryana-mbbs-bds","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल की आरक्षित सीटों की हुई काउंसिलिंग, आज स्टेट कोटे की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल की आरक्षित सीटों की हुई काउंसिलिंग, आज स्टेट कोटे की बारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 14 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मंगलवार को एमबीबीएस और बीडीएस की आरक्षित वर्ग की सीटों के लिए काउंसिलिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मंगलवार को एमबीबीएस और बीडीएस की आरक्षित वर्ग की सीटों के लिए काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग पीजीआईएमएस के निदेशक कार्यालय में डीएमईआर डीके बेहरा की अध्यक्षता में सुबह नौ बजे शुरू हुई।
हेल्थ यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि काउंसिलिंग के दूसरे दिन पीजीआईएमएस, पीजीआईडीएस रोहतक, भगत फूल सिहं राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कला, शहीद हसनखान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हर मेवात, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद की आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की कांउसिलिंग हुई। निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हरियाणा के निर्देशन में हुई काउंसिलिंग में काउंसिलिंग कमेटी ने अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की जांच की। उन्होंने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीन प्राइवेट सेल्फ फाइनेंस मेडिकल एवं दंत संस्थान और मौलाना विश्वविद्यालय के कॉलेज के लिए 50 प्रतिशत स्टेट कोटेे की सीटों की काउंसिलिंग सुबह नौ बजे निदेशक कार्यालय में होगी। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. आरबी सिहं, डीन डॉ. एमसी गुप्ता, परीक्षा नियत्रंक डॉ. संजय कुमार, डॉ. समीर दत्ता, डॉ. विजय शंकर, डॉ. जर्नादन, डॉ. पीएस गिल, डॉ. राकेश मित्तल, डॉ. गोपाल गुप्ता, एडीए अंजू कटारिया, ईश्वर लाल गोस्वामी आदि शामिल रहे।