फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corruption is not stopping in MNREGA, Lokpal wrote a letter to BDPO

Rohtak News: मनरेगा में नहीं रुक रहा भ्रष्टाचार, लोकपाल ने बीडीपीओ को लिखा पत्र

Fri, 26 Jul 2024 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Corruption is not stopping in MNREGA, Lokpal wrote a letter to BDPO
सांपला। मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा। मनरेगा स्कीम से नहर की सफाई के दौरान भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। विभाग के लोकपाल एसएस रंगा ने इस संबंध में सांपला बीडीपीओ को पत्र लिखकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताया कि नया बास गांव में कुछ गरीब परिवार मनरेगा मजदूरी करते हैं। उनको माइनर की सफाई का काम दिया गया। सफाई का काम करीब 50 लोगों को दिया गया। हकीकत में आधे ही लोग काम कर रहे थे। एक ग्रामीण ने जब इस तरह की हेराफेरी का पता लगा तो उन्हें रोहतक मनरेगा अधिकारी लोकपाल को इसकी शिकायत की। लोकपाल सच्चाई जानने के लिए निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर देखा तो 24 लोग ही काम करते पाए गए। जब रिकॉर्ड की जांच की तो सभी मजदूरों के कामकाज का रिकॉर्ड रखने वाले की जगह पर उनका पुत्र और एक पुत्रवधू की जगह पर उसकी सास काम करती पाई गई। अधिकारी ने सभी का रिकॉर्ड तलब किया और उनकी तस्वीर भी कमरे में कैद की। उन्होंने अब इस संबंध में सांपला बीडीपीओ को पत्र लिखा है। इसमें पूरे रिकॉर्ड की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

जब इस संबंध में लोकपाल एसएस रंगा से बात की तो उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कुलताना माइनर की सफाई मनरेगा के तहत कराई जा रही थी। उन्हें एक शिकायत मिली थी। शिकायत पर मौके का निरीक्षण किया तो काफी गड़बड़ियां मिलीं। जिन लोगों का रिकॉर्ड में नाम दर्ज था, उनकी जगह पर कई दूसरे लोग काम करते पाए गए। रिकॉर्ड के मुताबिक मजदूरों की संख्या भी कम पाई गई। इस संबंध में सांपला बीडीपीओ को पत्र लिखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed