फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Correct information and prevention is the only cure for AIDS: Dr. Anju

सही जानकारी एवं बचाव ही एड्स का इलाज : डॉ. अंजू

Thu, 02 Dec 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Correct information and prevention is the only cure for AIDS: Dr. Anju
कलानौर के नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमला वर्मा के नेतृत्व में विश्व एड्
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों व जागरूकता रैली के माध्यम से एचआईवी व एड्स से सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया। कई शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। डॉ. अंजू धीमान ने बताया कि सही जानकारी एवं बचाव ही एड्स का इलाज है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस के तत्वावधान में कार्यक्रम समन्वयिका डॉ. अंजू धीमान ने बताया कि वाईआरसी वॉलंटियर्स को एचआईवी व एड्स के बारे में जागरूक किया गया। पीजीआईएमएस (रोहतक) के स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. रूपा मलिक ने बतौर विशेष आमंत्रित वक्ता एचआईवी, एड्स रोग के बारे में वॉलंटियर्स को जागरूक किया। व्याख्यान उपरांत एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। बॉटनी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशा शर्मा ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। वाईआरसी काउंसलर डॉ. कपिल मल्होत्रा ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। इस मौके पर काउंसलर डॉ. एकता नरवाल, डॉ. सपना जांगड़ा ने आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन

श्री लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता को लेकर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा की अध्यक्षता में रेड रिबन क्लब की संयोजिका डॉ. सुमित कुमारी ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर डॉ. सुमित कुमारी दहिया, कॉलेज प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. शिखा फोगाट, वंदना रंगा, रौनक, प्रीति, ममता सहगल, किरण और मधु विज आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता रैली का किया शुभारंभ
वैश्य महाविद्यालय रोहतक में जागरूकता रैली का शुभारंभ वैश्य एजुकेशन सोसायटी के प्रधान विकास गोयल ने किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने एचआईवी एड्स जैसी भयंकर बीमारी के खिलाफ जागरूक किया। डॉ. विनीत बाला ने वॉलंटियर्स को व्याख्यान दिया और एचआईवी एड्स के बचाव की जानकारी दी तथा उनके कारणों को भी बताया। इस मौके पर पवन मित्तल खरकिया, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।
--------
जागरूकता रैली निकाली
गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में रेड रिब्बन क्लब की ओर से स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग व जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बतौर मुख्यातिथि सीएमओ रोहतक डॉ. जेएस पूनिया व विशिष्ट अतिथि सीएलजी इंचार्ज सुभाष गुप्ता, जिला रेडक्रॉस सचिव देवेंद्र चहल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने की।
डॉ. जेएस पूनिया ने विश्व एड्स दिवस पर आयोजित व्याख्यान शृंखला में एचआईवी वायरस की संरचना को समझाते हुए संक्रमण के कारण व एंटी रिट्रोवायरल ड्रग्स की जानकारी दी। उन्होंने एड्स के लक्षणों व प्रतिरक्षा तंत्र पर पड़ने वाले प्रभावों से अवगत करवाया। प्रतियोगिता विजेताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कॉलेज के आसपास जागरूकता रैली निकली गई। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुमारी इंदू, डॉ. केएल मलिक, डॉ. राजीव सभ्ररवाल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सोनल डोगरा, जिला प्रोग्राम को आर्डिनेटर जयंत, जसविंदर नांदल, रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डॉ. मनीषा खासा, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. कपिल कौशिक, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
तंबाकू व नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलाई
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य मेजर दिनेश सहारण द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉ. हरिमोहन सहायक प्रोफेसर चिकित्सा जैव प्रौद्योगिकी केंद्र महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने विद्यार्थियों को एड्स, टीबी और मलेरिया जैसी घातक बीमारियों के लक्षण व इनसे बचने के उपायों से संबंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में तंबाकू व नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ भी दिलाई गई तथा समूह चर्चा में विद्यार्थियों को नाको हेल्पलाइन एवं एप के विषय में भी अवगत करवाया गया। इस मौके पर भूगोल विभागाध्यक्ष दलवीर हुड्डा, डॉक्टर प्रवेश, संदीप, रोजी व डॉक्टर प्रवीण पूनिया आदि मौजूद रहे।
गर्भावस्था में तीन माह के अंदर एड्स और सिफलिस की जांच अवश्य करवाएं : वर्मा
उपमंडल नागरिक अस्पताल कलानौर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमला वर्मा ने विश्व एड्स दिवस पर बताया कि वर्ष 1988 से विश्व एड्स दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य एचआईवी के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागृत करना।
डॉ. वर्मा ने बताया क इस बीमारी के एचआईवी संक्रमण के बाद दो से चार सप्ताह में लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इस बीमारी के मुख्य लक्षण बुखार होना, सिर में दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, मुंह और गले में दर्द, गर्दन की लिंफ ग्लैंड में सूजन, डायरिया, वजन कम होना, खांसी, रात्रि में पसीना आना आदि हैं। एड्स का पूरी तरह से कोई इलाज नहीं है। इसकी सही जानकारी और बचाव होना ही अपने आपमें इलाज है। यदि समय पर जांच करा ली जाए और समय पर दवाई ली जाए तो जीवन लंबा जीया जा सकता है। गर्भावस्था में तीन महीने के अंदर एड्स और सिफलिस की जांच अवश्य करवा लेनी चाहिए। यह जांच सभी सरकारी अस्पताल में गुप्त और मुफ्त होती है। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. तेज सिंह, डॉ. विवेक गेरा, नोडल ऑफिसर डॉ. रमन, दंत चिकित्सक सुरेंद्र कुमार, डॉ. सीमा वर्मा, पीएचएन राममूर्ति, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर जसवीर रंगा, हेल्थ इंस्पेक्टर सतीश कुमार, दर्शन कुमार बैक, नर्सिंग सिस्टर सुषमा रानी, आयुष मित्र कमल शर्मा, बलजीत कुमार, दिनेश कुमार सुपरवाइजर एवं अन्य स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।
रक्तदाताओं को हेलमेट और मास्क देकर सम्मानित किया
उद्योगपति व समाजसेवी राजेश जैन की माता सुशीला जैन की पुण्यतिथि तथा एड्स दिवस पर नया बस अड्डा परिसर में रक्तदान शिविर व कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उद्योगपति राजेश जैन ने सभी रक्तदाताओं को हेलमेट तथा मास्क देकर सम्मानित किया। इसके साथ साथ भविष्य में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। शिविर का शुभारंभ डॉ. स्वामी परमानंद महाराज के सानिध्य में हुआ।

शिविर की अध्यक्षता हरियाणा राज्य परिवहन की महाप्रबंधक दलबीर सिंह फोगाट और एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक संजय कुमार ने की। इसमें बताया गया कि मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट सांघी की ओर से नया बस अड्डा परिसर में 213वां शिविर लगाया गया, जिसमें 215 लोगों का पंजीकरण हुआ, इसमें से 182 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ तथा 52 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। शिविर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव देवेंद्र चहल व लेखा अधिकारी राजकुमार मोर तथा रेडक्रॉस के संरक्षक व समाजसेवी सुभाष के साथ गुप्ता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय धनखड़ ने सभी रक्तदाओं को आशीर्वाद देकर और बैज लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed