फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation workers given 24 hours ultimatum, otherwise strike from tomorrow

Rohtak News: निगम कर्मियों ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो कल से हड़ताल

Tue, 24 Dec 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 24 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Corporation workers given 24 hours ultimatum, otherwise strike from tomorrow
नगर निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सोमवार को निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया, साथ ही निगम अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बुधवार से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय में कर्मचारी एकत्रित हुए, जहां नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसी के साथ सफाई कर्मचारी, बेलदार व लिपिक वर्ग की मांगों को लेकर मांग पत्र दिया। दिए मांगपत्र में चेतावनी दी कि सभी मांगों को पूरा किया जाये। नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ अधिकारियों की बैठक जल्द बुलाई जाए। जिसकी संघ बार-बार अपील करता आया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों से बात करने के बजाय राजनीतिक दबाव में कर्मचारियों पर ही दबाव बना रहे हैं। जब कर्मचारी किसी की शिकायत करता है तो अधिकारी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करते। 24 घंटे में निगम ने मांगों को पूरा नहीं किया तो 25 दिसंबर को काम छोड़ो हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed