फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation will install additional transformer, will provide relief from power cuts

Rohtak News: अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाएगा निगम, बिजली कटों से मिलेगी राहत

Thu, 21 Mar 2024 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Corporation will install additional transformer, will provide relief from power cuts
रोहतक। शहर में रोजाना 48 से 50 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। अब होली के बाद गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की खपत में भी बढ़ोतरी होगी। इस दौरान 70 से 80 लाख यूनिट बिजली की खपत आएगी। ऐसे में निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने के लिए रोजाना अलग-अलग एरिया में मरम्मत कार्य भी कर रहा है। ऐसे में लोगों को रोजाना तीन घंटे तो कहीं पर पांच से छह घंटे तक बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में शहर से लेकर ग्रामीण एरिया तक बिजली के कटों की संख्या बढ़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार निगम ने ज्यादा लोड वाले ट्रांसफार्मरों का चयन कर उनसे लोड को भी कम करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में निगम अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाने का काम कर रहा है, ताकि लोड बढ़ने पर कट न लग सके और अतिरिक्त लगे ट्रांसफार्मर से सप्लाई सुचारु रूप से हो सके। पिछले साल गर्मियों में रोजाना कंट्रोल रूम में 150 से 200 शिकायतें कट लगने की आती थीं। इनमें से कुछ शिकायतों का समाधान होता था तो कुछ का सिर्फ आश्वासन दिया जाता था। उसके बाद भी शिकायतों अंबार लगा रहता था, लेकिन निगम का दावा है कि अब की बार गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देंगे।
विज्ञापन

एक हफ्ते में इतने यूनिट बिजली की हुई खपत
दिनांक लाख यूनिट
12 मार्च 49.34
13 मार्च 50.04
14 मार्च 48.29
15 मार्च 49.38
16 मार्च 49.43
17 मार्च 46.38
18 मार्च 45.60
19 मार्च 48.89

गर्मियों में कट न लगे, इसके लिए विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। लोड के क्षेत्रों में पुराने तारों को भी बदलने का काम किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को गर्मियों में निर्बाध बिजली देंगे। बिजली कटों का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेएस नारा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed