फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation's tenant became owner in Palika Bazar, 10 registries done in 16 months

Rohtak News: पालिका बाजार में निगम के किरायेदार बने मालिक, 16 माह में हुई 10 रजिस्ट्री

Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation's tenant became owner in Palika Bazar, 10 registries done in 16 months
रोहतक। मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत 16 माह बाद नगर निगम के किराएदार मालिक बन सके। दो दिन में तहसील में निगम ने 10 रजिस्ट्री कराई हैं। मंगलवार को पार्षद बाजार के प्रधान के नेतृत्व में पहले निगम आयुक्त कार्यालय में पहुंचे और आयुक्त से जन्मदिन पर केक कटवाकर धन्यवाद किया। इसके बाद मेयर मनमोहन गोयल व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़कटा ने बताया कि नगर निगम द्वारा ‘स्वामित्व योजना’ योजना के तहत उन दुकानदारों को मालिकाना हक देना था, जो 20 साल से निगम के किरायेदार हैं। संयुक्त आयुक्त व भू-अधिकारी को आदेश दिए गए थे इस योजना का लाभ लाभार्थियों को जल्द से जल्द दिया जाये। योजना के तहत अब तक 10 रजिस्ट्री करवाई जा चुकी हैं, बाकी भी जल्द करवा दी जाएंगी। पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन का कहना है कि योजना को अमलीजामा पहनाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की अहम भूमिका रही। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त महेश कुमार, जोनल टैक्स ऑफिसर, एलओ व दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुधवार को राशि जमा कराने का आखिरी दिन
योजना के तहत पालिका बाजार के 547 दुकानदारों में से 458 दुकानदारों ने ऑफर पत्र स्वीकार किया था। इसमें से 10 दुकानदार ऐसे थे, जो समय पर लागत राशि जमा नहीं करवा सके थे। ऐसे में निगम ने 30 नवंबर तक राशि जमा कराने की समय सीमा बढ़ाई थी। प्रधान ने बताया अब तक ज्यादातर दुकानदार राशि जमा करवा चुके हैं। जो बचे हैं, वे भी बुधवार को जमा करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2021 में चालू हुई थी योजना, दोबारा पोर्टल 2022 में खुला
मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना का पोर्टल जुलाई 2021 में पहली बार खोला गया था। इसके माध्यम से तीन माह में आवेदन करना था। दोबारा पोर्टल अगस्त 2022 में खोला गया, जो अब बुधवार को बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed