{"_id":"658db6fa091fe2728a08ceb7","slug":"corporation-increased-one-counter-rs-24-lakh-deposited-rohtak-news-c-17-roh1019-325455-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निगम ने एक काउंटर बढ़ाया, 24 लाख रुपये जमा हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निगम ने एक काउंटर बढ़ाया, 24 लाख रुपये जमा हुए
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज की शत-प्रतिशत माफी और चालू वित्त वर्ष के टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट के मात्र तीन दिन बचे हैं। इसके चलते निगम में वीरवार को भीड़ बढ़ गई। इसके चलते टैक्स जमा कराने के लिए काउंटर की संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी गई। 24 लाख रुपये जमा कराए गए।
नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स और विकास शुल्क आय का प्रमुख साधन है। साल 2022-23 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट 55 करोड़ रुपये रखा गया था, लेकिन 35 करोड़ के करीब टैक्स जमा हो सका। मुख्यमंत्री ने निगम आयुक्तों को हिदायत दी थी कि साल 2023-24 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट ऐसा तय करें, जो हासिल करना संभव हो सके। ऐसे में निगम प्रशासन की तरफ से 35 करोड़ रुपये रिकवरी का टागरेट रखा था, लेकिन अब भी निगम हासिल नहीं कर पा रहा है। रिकवरी बढ़ाने के लिए सरकार ने 31 दिसंबर तक बकाया पर पूर्ण ब्याज माफी व चालू वित्त वर्ष के टैक्स को स्वयं प्रमाणित करने पर 15 प्रतिशत की छूट दे रखी है। इसके कारण वीरवार को टैक्स जमा कराने के लिए लोगों की संख्या पहले की अपेक्षा तीन गुना बढ़ गई।
....
इन कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी :
निगम की तरफ से वीरवार को संयुक्त आयुक्त ने पत्र जारी किया, जिसमें टैक्स जमा करने, बिल स्वयं प्रमाणित करने, बिल ठीक करने व तकनीकी स्टाफ की ड्यूटी तय कर दी। इसमें जूनियर प्रोग्राम विनोद कुमार, क्लर्क नवीन कुमार, हेल्पर मीना व अन्नु, बेलदार अनीता, लेखा लिपिक रिचा सैनी, बेलदार सूरज, आईटीआई प्रशिक्षु मोहित व मनीष, कैशियर राजेश रंगा, होमगार्ड बिजेंद्र व प्रदीप, हेल्पर सुनील व मुकेश और आईटीआई प्रशिक्षु मोहित शामिल हैं।
विज्ञापन
वर्जन
छूट की आखिरी तिथि नजदीक आने के कारण टैक्स ब्रांच में भीड़ बढ़ गई है। वीरवार को टैक्स जमा कराने के लिए काउंटर की संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी गई। साथ ही शुक्रवार, शनिवार व रविवार के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं।
जितेंद्र कुमार, डीएमसी, नगर निगम