फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation has made a map of 90 containment zones, will be made from today

निगम ने बनाया 90 कंटेनमेंट जोन का नक्शा, आज से बनेंगे

Mon, 10 Jan 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corporation has made a map of 90 containment zones, will be made from today
रोहतक। प्रशासन के आदेश पर पीडब्ल्यूडी की टीम सोमवार से कंटेनमेंट जोन बनाएगी। निगम टीम ने रविवार शाम तक 90 कंटेनमेंट जोन का नक्शा बनाकर उपायुक्त को भेज दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की स्वास्थ्य विभाग से सूची मिलने के बाद शनिवार से रविवार शाम तक निगम की टीम ने कंटेनमेंट जोन बनाने का नक्शा तैयार किया, जो उपायुक्त कार्यालय भेज दिया। उपायुक्त कार्यालय से पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चिह्नित स्थानों पर बल्लियां लगाकर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश जारी कर दिए गए। इसके तहत सेक्टर एक में आठ, सेक्टर दो में चार, सेक्टर चार में दो, सेक्टर तीन व 14 में एक-एक, शिवम एन्क्लेव, ऑफिसर्स कॉलोनी, हकीकत नगर, भरत कॉलोनी, सुभाष नगर, गढ़ी बोहर, छोटूराम चौक पार्क हरी नगर, चिन्योट कॉलोनी, सुखपुरा चौक, माता दरवाजा शौरा कोठी, पीजीआईएमएस हॉस्टल, विजय नगर मेडिकल कैंपस, आदर्श नगर, एमडीयू कैंपस, मानसरोवर कॉलोनी, आर्य नगर, किला मोहल्ला, ओमैक्स सिटी, प्रेम नगर, सुखपुरा चौक, सुभाष नगर, हरी नगर, मॉडल टाउन, महम, न्यू अनाज मंडी, सनसिटी, रेलवे रोड, झंग कॉलोनी, गढ़ी बलंब पटवारपुर कलानौर, आर्य नगर में कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

0- कंटेनमेंट जोन के नक्शा बनाने में जुटी ये टीम
एटीपी जितेंद्र की अध्यक्षता में कंटेनमेंट जोन का नक्शा बनाने के लिए तीन टीमें गठित की गई है। भवन निरीक्षक राजीव विज, सनी देव कुमार, रवि के साथ आनंद, अंकित, साहिल, राकेश, रवि, रामफूल ने शहर में 90 कंटेनमेंट जोन बनाने का कार्य किया। तैयार किए कंटेनमेंट जोन के नक्शा उपायुक्त कार्यालय भेज दिए। यह जानकारी भवन निरीक्षक सनी देव कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed