फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation employees demonstrated on removal from job, memorandum submitted to the commissioner

नौकरी से हटाने पर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Wed, 05 Oct 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees demonstrated on removal from job, memorandum submitted to the commissioner
नगर निगम में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध मार्च निकाल कर नगर निगम जात?
नगर निगम के सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों और सामुदायिक केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों के हटाए जाने के विरोध में मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता संजय बिडलान ने की।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ प्रधान संजय बिडलान ने बताया कि उन्होंने सरकार को कर्मचारियों जायज मांगों को पूरा करने के बारे में कई बार मांग पत्र सौंपा है। सरकार ने सभी मांगों पर सहमति भी जताई थी लेकिन मांगों को पूरा करने के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया गया। इसी के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने मंगलवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा निगम के शौचालय, पार्क और सामुदायिक केंद्र से हटाए गए कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों का वेतन न मिलने के खिलाफ नगर आयुक्त से मिले और प्रदेश सरकार के नाम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। नगर आयुक्त के समक्ष हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा से नियुक्त करने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि आयुक्त ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि निगम में ठेके पर कार्यरत सभी कर्मचारियों को दो दिन में वेतन दिलवाने की कोशिश करेंगे। ठेका खत्म होने पर हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा नया ठेका होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में जयकुवांर दहिया, विनोद, अनिल कांगड़ा, कवल राणा, मन्नू चावरिया, सुशील चावरिया, रवि चड्ढा, अंकित आदिवाल, जतिन, योगेश बिडलान, सौरव बागड़ी,जितेंद्र पवार, राजीव पवार, मोहन राणा, राजेश बागड़ी, प्रतीक राज, राधेश्याम कांगड़ा, बिंटू शर्मा, विकास लौट, सागर, बसंत बोहत, अशोक टोहाणीया, सतपाल, अनिता, सतपाल बिडलान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed