फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation assigned responsibilities to deal with the situation of Corona epidemic

कोरोना महामारी के हालातों से निपटने के लिए निगम ने सौंपी जिम्मेदारियां

Sat, 08 Jan 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Corporation assigned responsibilities to deal with the situation of Corona epidemic
रोहतक। कोरोना महामारी के हालातों से निपटने के लिए नगर निगम ने योजना बनाई है। जिम्मेदारी तय करते हुए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए दो श्मशान घाट और एक कब्रिस्तान चिह्नित किया है।
विज्ञापन

संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार ने अधीनस्थों के साथ कोरोना के हालातों से निपटने और लोगों को राहत पहुंचाने की योजना पर मंथन किया। इसमें मुख्य सफाई निरीक्षक हर्ष चावला को निगम कंट्रोल रूम के मुख्य इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। वह कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण कराने के साथ रिकॉर्ड रखेंगे। वह मुख्य चिकित्साधिकारी के लगातार संपर्क में भी रहेंगे। नगर अभियंता सुनील को शहर में सैनिटाइजेशन कराने का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वह टीम लगाकर शहर में लगातार सैनिटाइजेशन करवाएंगे। भू-अधिकारी सुरेंद्र गोयल को जिम्मेदारी दी है कि वह शहर में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन व बिना मास्क घूमने वालों का चालान करेंगे। मुनादी कराकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे। यदि कोई व्यक्ति बिना टीका सार्वजनिक स्थल पर मिलेगा तो चालान काटेंगे। वह रोजाना की रिपोर्ट निदेशालय को भेजेंगे। एटीपी के निर्देशन में भवन निरीक्षक राजीव विज व रवि कंटेनमेंट जोन, माइक्रो कंटेनमेंट जोन व बफर जोन बनाने का कार्य करेंगे। शहरी परियोजना अधिकारी जगदीश चंद्र नगर निगम में कार्यरत महिला हेल्परों के माध्यम से मास्क सिलवाने का कार्य करेंगे। प्रतिदिन का स्टॉक रिकॉर्डकीपर को उपलब्ध व दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। वहीं, निगम ने दो श्मशान घाट व एक कब्रिस्तान चिह्नित किया है, जहां कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

संक्रमितों के घर का कूड़ा उठाएंगे पीपीई किट में
नगर निगम ने होम आइसोलेशन में रह रहे रोगियों के घरों से कूड़ा और बायो मेडिकल वेस्ट का उठान व निष्पादन का कार्य मुख्य सफाई निरीक्षक की देखरेख में करना तय किया है। इसके लिए दो अलग से विशेष गाड़ियां रखी जाएंगी और कूड़ा उठाने वाले कर्मी पीपीई किट में ही कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिदायतों का पालन व रिपोर्ट भेजेंगे डीएमसी
डीएमसी हरदीप सिंह कोरोना को लेकर सरकार से समय-समय पर जारी हिदायतों का पालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। समय-समय पर रिपोर्ट आदि भेजने की भी जिम्मेदारी होगी।
ये भी सौंपी है जिम्मेदारी
कार्यालय अधीक्षक नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों का कार्यालय पहचान पत्र बनवाना तय करेंगे। वहीं, रिकॉर्डकीपर कार्यालय में आवश्यकतानुसार सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध करवाना तय करेंगे।
इन श्मशान व कब्रिस्तान में होगा अंतिम संस्कार
कोरोना से मरने वालों के दाह संस्कार अथवा दफनाने का कार्य कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया की देखरेख में होगा। शांत सुहाग असिस्टेंट नोडल अफसर बनाए गए हैं। कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार शिव मंदिर श्मशान भूमि वैश्य कॉलेज रोड और प्राचीन शिव धाम संस्थान भूमि जींद रोड पर होगा। वैश्य कॉलेज श्मशान पर एलपीजी से भी अंतिम संस्कार हो सकेगा। वहीं, एक कब्रिस्तान भी चिह्नित किया है।

वर्जन-
कोरोना महामारी को लेकर निगम के प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर दी गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश कर दिए गए हैं। कोरोना महामारी से निपटने के लिए नगम तैयार है।
- सुरेश कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed