फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona warriors got respect in Independence Day celebrations

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोरोना योद्धाओं को मिला सम्मान

Tue, 17 Aug 2021 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Corona warriors got respect in Independence Day celebrations
राजीव गांधी स्टेडियम में विद्यार्थियों को सम्मानित करते मंडलायुक्त पंकज यादव। संवाद
देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। राजीव गांधी खेल परिसर में मुख्य समारोह के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, संगठनों व दलों ने कार्यक्रम आयोजित किए। मंडल आयुक्त पंकज यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली व युवाओं को देश सेवा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान समारोह में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, स्वाभिमान व संघर्ष का प्रतीक है। देश की आजादी के संघर्ष में असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने असहनीय यातनाएं झेलते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कोरोना देश व समाज के लिए बड़ी चुनौती है। इससे लड़ने में डॉक्टर, नर्स, सामाजिक संगठन, शिक्षक व अन्य जागरूक लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। इस संघर्ष में अपना योगदान देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए मंच से सम्मानित किया गया है। वहीं, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय त्योहार है। कोरोना के मद्देनजर सरकार के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समारोह में मंडलायुक्त व उपायुक्त कैप्टन ने स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह जाखड़ की वीरांगना मुखत्यारी देवी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मेयर मनमोहन गोयल, एडीजीपी संदीप खिरवार, एडीसी महेंद्र पाल, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, परेड कमांडर पुलिस उपाधीक्षक सज्जन कुमार, एसडीएम राकेश कुमार सैनी, नगराधीश ज्योति मित्तल, जिला परिषद के सीईओ महेश कुमार, डीएसपी गोरखपाल राणा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल, डीपीसी आशा दहिया, प्राचार्य रेनू खत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, राजबाला, अनिल हुड्डा समेत अनेक लोग मौजूद रहे। मंच संचालन सिद्घार्थ व प्राध्यापिका रितू मलिक ने किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विज्ञान विवि में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। मुख्यातिथि कुलपति डॉ. जी. अनुपमा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को महामारी के दौरान मरीजों की सेवा व बेहतर इलाज के लिए प्रेरित किया। यहां कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. रोहताश यादव, अतिरिक्त निदेशक विजय सिंह, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. एसएस लोहचब, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया, डीन छात्र कल्याण डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. राजीव गुप्ता समेत कई विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान समारोह में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू के कुलपति ने किया ध्वजारोहण
एमडीयू में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने टैगोर सभागार के बाहरी परिसर में ध्वजारोहण किया। कुलपति ने राष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों व क्रांतिकारियों को याद करते हुए शहीदों को नमन किया। समारोह में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. राजकुमार, कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, डीन प्रो. सुरेंद्र कुमार, प्रो. हरीश कुमार, प्रो. संजू नंदा, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी, शिक्षक, मडूटा प्रधान डॉ. विकास सिवाच, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ प्रधान रणधीर कटारिया, विवि कर्मी, यूसीएस के विद्यार्थी, अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम में 75 पौधे लगाए गए।
स्टेपिंग स्टोन प्री स्कूल में हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता
स्टेपिंग स्टोन प्री-स्कूल में ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्रों ने स्पर्धा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल शिक्षक निशा, मोनिका, किरण, निधि ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कक्षा प्रथम का अयान प्रथम व काव्य द्वितीय रही। कक्षा यूकेजी में उदय वीर प्रथम, विराट द्वितीय, रियान व आरव तृतीय रहा। कक्षा एलकेजी में रियान सैनी व आरिव प्रथम, अनाया व प्रीत द्वितीय व विक्रांत तृतीय रहा। नर्सरी कक्षा में मृत्युंजय प्रथम, इयान द्वितीय रहा। स्कूल निदेशक सूबे सिंह राणा व प्राचार्य निशा चौहान ने वर्चुअल स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रतिभागियों की प्रशंसा की।
‘नर्सिंग सेवा सबसे बड़ी सेवा’
एसवीएम कॉलेज ओक नर्सिंग कॉलेज बालंद में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज डायरेक्टर श्रीपाल व अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजेंद्र शर्मा ने की। विद्यार्थियों के स्वागत गान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डायरेक्टर ने कहा कि नर्सिंग सेवा सबसे बड़ी सेवा है। कोविड-19 में इसकी सार्थकता दिखाई दी है। प्राचार्य ने उपस्थित विद्यार्थियों, फैकल्टी एवं स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
भारत विकास परिषद रोहतक शाखा की ओर से स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव ग्रीन रोड स्थित केशव पार्क में धूमधाम से मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि शिक्षाविद हरिता मारवाह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन प्रांतीय महिला संयोजिका गीता गुप्ता ने किया। वहीं, शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना रोड में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा। विद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय सोनी ने अध्यक्षता की। समिति अध्यक्ष डॉ. आदित्य बत्रा, डॉ. ज्योति, शम्मी वर्मा व पुनीत चावला ने ध्वजारोहण किया।
शहीदों को किया याद
राजकीय महाविद्यालय सांपला में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य ने कॉलेज परिसर में बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक लठवाल ने समन्वयन करते हुए कहा कि आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष एवं बलिदान से मिली है। इस मौके पर आशा रानी, हरदीप राठी समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
लालनाथ हिंदू महाविद्यालय में पूर्व मंत्री ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने ध्वजारोहण किया। यहां विशिष्ट अतिथि उपायुक्त मनोज कुमार, राजेंद्र नाथ चावला, सुशील सचदेवा रहे। हिंदू शिक्षण संस्थान के प्रधान राजेश सहगल, प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने कहा कि हवन के साथ हिंदू पब्लिक स्कूल का शिलान्यास किया गया है। डॉ. रजनी कुमारी ने मंच संचालन किया। इस मौके पर प्रदीप, अजय निझावन, श्याम कपूर, राधेश्याम ढल, अश्वनी खुराना, प्रकाश आहूजा, राजेश कात्याल, सतीश कत्याल, नंदलाल गिरधर समेत अन्य उपस्थित रहे।
शहीदों को किया नमन
द रोहतक केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने तिरंगे को सलामी देते हुए शहीदों को नमन किया। यहां भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रमेश भाटिया, सुनीता भाटिया, पूर्व मेयर रेणु डाबला, पवन आहूजा विशिष्ट अतिथि रहे।
प्राचार्य को किया सम्मानित
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला के प्राचार्य संदीप नैन को कोविड काल में सराहनीय कार्य करने पर आयुक्त पंकज यादव एवं उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। महामारी के दौरान कंट्रोल रूम इंचार्ज के रूप में सेवाएं दी। इस मौके पर विजेंद्र सुंडाना, अमनदीप कहानौर, राकेश मोर, मधुबाला, पवन, संदीप, अनिल मौजूद रहे।
कैडेट्स ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
द आर्यन पब्लिक स्कूल लाखन माजरा में स्वतंत्रता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने परेड की। स्कूल प्रशासनिक अधिकारी अमित कुमार, पीटीआई जगदीश सिंह, एनसीसी सीटीओ अवन सिंह, रणवीर सिंह ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित लोगों को मिठाई बांटकर अपनी खुशी साझा की।
आंवल में बच्चों ने किया ध्वजारोहण
आंवल में प्रजापति सेंटर पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन कुमार रहे। सेंटर के बच्चों ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति कविता सुनाई। सेंटर संचालक चंद्रप्रकाश ने कहा कि मुख्य अतिथि ने किताबें, पेन व पढ़ाई की सामग्री वितरित की। वहीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरैंटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बलराज चौहान मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य मुन्नी देवी व मुख्य अतिथि बलराज ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ममता भाषण दिया गया। छात्रा एकता व वर्षा ने देशभक्ति कविता सुनाई।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर चार एक्सटेंशन में आजादी की लड़ाई में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर ध्वजारोहण किया गया। आरडब्ल्यूए प्रधान सुखबीर माथुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग, आरडब्ल्यूए प्रधान सेक्टर 6 रमेश खासा, वार्ड 11 पार्षद कदम सिंह अहलावत, ईश्वर मलिक समेत सेक्टर 4, 5, 6 के नागरिक उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से प्रधान सुभाष भल्ला की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस पर चिन्योट कॉलोनी में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि मेयर मनमोहन गोयल रहे। समारोह में डॉ. सुरेंद्र शर्मा एकेडमी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। वहीं, ऑल इंडिया खुराना परिवार ने स्वतंत्रता दिवस व संगठन का 12वां स्थापना दिवस गांधी कैंप स्थित पब्लिक पार्क में मनाया। यहां ध्वजारोहण, पौधरोपण व फल आहार वितरण किया गया। ध्वजारोहण सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर दीपक खुराना ने किया।

स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को ऑपरेटिव सोसायटी ने सेक्टर-3 स्थित सनसिटी मोड़ पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। संदीप हुड्डा ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed