फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corona virus

कोरोना से 33 वर्षीय महिला की मौत, 76 संक्रमित मरीज मिले

Fri, 09 Oct 2020 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
corona virus
जिला सामान्य अस्पताल में कोरोना सैंपल लेने से पहले कार्ड बनाते हुए। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार 76 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि के साथ स्वास्थ्य विभाग ने जनता कॉलोनी की 33 वर्षीय महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ने की पुष्टि की है। महिला की मौत के साथ जिले में मृतकों का आंकड़ा 69 हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6539 पहुंच गई है। इसमें सक्रिय कोरोना के मरीज 704 हो गए हैं। इसमें से 27 मरीज पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं तो 677 होम आइसोलेट हैं। वहीं कोरोना से जंग जीत चुके लोगों का आंकड़ा 5766 पहुंच गया है। वर्तमान की जांच रिपोर्ट पर नजर डालें तो रोजाना 4.8 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है और रिकवरी रेट 88.1 प्रतिशत पहुंच गया है। गौरतलब है कि नये संक्रमितों की लिस्ट में आफिसर कॉलोनी का डीएसपी, सिंहपुरा स्कूल का स्टाप, जीएसटी कार्यालय का स्टाफ, एसडीएम कार्यालय का लिपिक, खरावड़ निजी कंपनी का स्टाफ, मोखरा का पुलिस कर्मी, भिवानी ब्लड बैंक का स्टाफ, पावर हाउस की डेंटिस्ट, पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीसीआई का स्टाफ, कलानौर की टीचर, फरमाना, इंजीनियर, बहुअकबरपुर का पुलिस कर्मी आदि संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

----
सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक ट्रामा सेंटर में होगी कोरोना जांच
रोहतक। पीजीआईएमएस प्रशासन ने ट्रामा सेंटर के बाहर वेटिंग हॉल में नया कोरोना जांच सेंटर बनाने के साथ नियम बनाया है कि 12 अक्तूबर से सुबह आठ बजे से रात्रि के आठ बजे तक ही कोरोना के सैंपल लिए जाएंगे। प्रशासन ने यह फैसला सैंपलिंग में लगे स्टाफ की सहूलियत व सुरक्षा को देखते हुए लिया है। यही नहीं यदि कोई मरीज आपात स्थिति में आता है तो उसका सैंपल हर समय लिया जाएगा। पीजीआईएमएस में कई दिनों से परेशानी थी कि उनके यहां दिन की बजाए रात्रि में कोरोना की अधिक सैंपलिंग हो रही थी। कुछ लोग तो शाम का खाना खा कर आराम से कोरोना जांच करवाने आते थे और कुछ ने तो शराब पी रखी होती थी। मेडिकल कारण देने पर वह किसी को मना कर पाने में अक्षम थे। प्रशासन ने रिकॉर्ड देखने में पाया कि कुछ लोग तो बार-बार अपनी जांच करवा रहे हैं, लेकिन बाहर घूमना बंद नहीं कर रहे। प्रशासन ने सामान्य मरीजों के हित को देखते हुए जांच की समय सीमा तय कर दी है। यदि किसी को समस्या होगी वह समय पर आकर जांच कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नेशनल क्लीनिकल रजिस्टरी फॉर कोविड-19 का पीजीआईएमएस बना सैटेलाइट सेंटर
रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक नेशनल क्लीनिकल रजिस्टरी फॉर कोविड-19 का सैटेलाइट सेंटर के रूप में जल्द काम करेगा। इसके लिए संस्थान ने स्टाफ की तैनाती के लिए ऑन लाइन आवेदन मांगे हैं। इसमें जूनियर रिसर्च नर्स की दो पोस्ट हैं। इनकी सैलरी 15000 रुपये प्रति माह है। इसके अलावा सीनियर रिसर्च नर्स की एक पोस्ट है, इनकी सैलरी 25 हजार होगी और कंसल्टेंट एक चाहिए। यह पद एमबीबीए या बीडीएस कर चुके व्यक्ति को दिया जाएगा। इस पद पर आसीन अधिकारी को 45000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। पीजीआईएमएस ने इन पदों को भरने के लिए आन लाइन 12 अक्तूबर सायं पांच बजे तक आवेदन मांगे हैं। ये मेडिसिन विभाग में जमा होंगे और 14 अक्तूबर को इसके लिए साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed