फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona: Samples for 130 people in PGI's Orthopedic Department

कोरोना : पीजीआई के हड्डी रोग विभाग में 130 लोगों के लिए सैंपल

Sun, 05 Dec 2021 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Corona: Samples for 130 people in PGI's Orthopedic Department
पीजीआई के हड्डी रोग विभाग में डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद वार्ड 12 में कांट्रैक्ट ट्रे?
पीजीआई के हड्डी रोग विभाग के एक चिकित्सक के संक्रमित होने के बाद शनिवार को पीजीआई में सघन जांच अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन के निर्देश पर पीजीआई प्रशासन के साथ मिलकर वार्ड नंबर 12 में कांट्रैक्ट ट्रेसिंग की गई। इसके तहत 130 लोगों के सैंपल लिए गए। इसका मकसद संक्रमित चिकित्सक के संपर्क में आए संभावित मरीजों को तलाशा करना रहा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का शनिवार को कोई नया केस सामने नहीं आया। पहले से संक्रमित दो सक्रिय मरीज घरों में उपचाराधीन हैं। पीजीआई के चिकित्सक के संक्रमित मिलने के बाद से संस्थान में महामारी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित हुए चिकित्सक के संपर्क में कितने चिकित्सक, स्टाफ, मरीज आए हैं, यह कहना असंभव है। इसलिए सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया ने एहतियातन कांट्रैक्ट ट्रेसिंग के निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पीजीआई के वार्ड 12 में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। यहां पीपीई किट में कर्मचारियों ने 130 लोगों के सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 1109438 वैक्सीन डोज लगाई
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को 1007 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि 302 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। जिले में दो सक्रिय मरीज उपचाराधीन हैं। कोरोना संक्रमण दर 4.49 प्रतिशत व सुधार की दर 97.73 प्रतिशत है। विभाग लोगों को सुरक्षा चक्र मुहैया कराने के लिए टीकाकरण पर जोर दे रहा है। इसके तहत शनिवार को 865 लोगों को पहली व 2986 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 1109438 डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनियानी गांव में मिला डेंगू का एक मरीज
डेंगू का खतरा कम होने लगा है। जिले में शनिवार को डेंगू के एक केस की पुष्टि हुई है। यह केस बनियानी गांव का बताया गया है। डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि डेंगू का खतरा अब नहीं रहा। सर्दी बढ़ने के साथ मच्छर व मच्छर जनित रोगों का खतरा भी कम हो गया है। जिले में अब तक 460 केस दर्ज हुए हैं। यह अन्य जिलों के मुकाबले काफी व राहत देने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed