फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona's soft target school, 110 positive including 14 teachers from same school

कोरोना का सॉफ्ट टारगेट बने स्कूल, एक ही स्कूल के 14 शिक्षक समेत 110 पॉजिटिव

Sat, 17 Apr 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Corona's soft target school, 110 positive including 14 teachers from same school
कोरोना संक्रमण की रफ्तार खतरनाक होती जा रही है। स्कूल महामारी का सॉफ्ट टारगेट बन गए हैं। शुक्रवार को जिले में मिले 110 नए संक्रमितों में से एक ही स्कूल के 14 शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 21 विद्यार्थी, 18 बुजुर्ग व 16 गृहिणियां ही नहीं, डॉक्टर, वकील, बैंक कर्मी, व्यापारी, नौकरीपेशा, सेवानिवृत्त समेत हर वर्ग के लोग संक्रमित मिल रहे हैं। यह स्थिति बड़े खतरे की ओर संकेत कर रही है। ऐसे में कोविड-19 के नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को जिले में 110 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक के संक्रमितों का आंकड़ा 13,868 पहुंच गया है। संक्रमण का पता लगाने के लिए 2170 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक लिए गए सैंपलों को आंकड़ा तीन लाख 30 हजार 360 पहुंच गया है। इनमें से तीन लाख 15 हजार 434 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जिले के 1058 लोगों को अपनी रिपोर्ट आने का इंतजार है। कोविड-19 के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 963 पर पहुंच गया है। महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 172 है। शुक्रवार शाम तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली। संक्रमण दर 4.19 प्रतिशत व रिकवरी दर 91.81 प्रतिशत है।
विज्ञापन

1484 ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 1484 लोगों ने पहली डोज लगवाई। जबकि 290 ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही अब तक एक लाख चार हजार 474 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। विभाग की ओर से यह अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed