फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona's century, 50 infected only in public service institute

कोरोना का शतक, सिर्फ जनसेवा संस्थान में ही मिले 50 संक्रमित

Mon, 28 Sep 2020 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corona's century, 50 infected only in public service institute
Corona's century, 50 infected only in public service institute - फोटो : RohtakCity
कोरोना संक्रमितों की संख्या में आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच रविवार को नए संक्रमितों की संख्या 100 हो गई है। इसमें से अकेले 50 संक्रमित जनसेवा संस्थान आश्रम से हैं। ये सभी बेरोजगार और अज्ञात हैं, इन्हें आश्रम में रखा जाता है। वहीं सीएम के गांव बनियानी में भी आठ संक्रमित मिले हैं और प्रेम नगर, सेक्टर 14 में रोजाना नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 5634 पहुंच गई। रोजाना 4.76 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमित मिल रहे हैं। जिले में फिलहाल 810 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इसमें से 52 पीजीआईएमएस में और 758 मरीज होम आइसोलेट हैं। जिले में रिकवरी रेट 84.59 प्रतिशत के हिसाब से चल रहा है और कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 4766 हो गई है। वहीं कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों की संख्या अभी तक 58 पहुंची है।
विज्ञापन

ये मिले कोरोना संक्रमित
हेल्थ : पीजीआईएमएस की स्टाफ शीतल नगर,
विद्यार्थी-शिक्षक, बच्चे : चुलियाना, वार्ड 9 डेरेवाला, सनसिटी 36,
किसान : इमलीगढ़,
कर्मचारी : पाड़ा मोहल्ला, सेक्टर 14 में तीन, कलानौर, जसबीर कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आजादगढ़,
गृहिणी : खरकड़ा, आर्य नगर, डीएलएफ कॉलोनी, प्रेम नगर,
बुजुर्ग : सेक्टर छह में दो,
अज्ञात : भाली, शिवम एन्कलेव, चुलियाना, इस्माईला,
बिजनेसमैन : सेक्टर तीन, महम, दिल्ली गेट, भगत सिंह कॉलोनी, प्रेम नगर, आर्य नगर,
दुकानदार : झंग कॉलोनी, शिवम एन्क्लेव, प्रेम नगर,
बेरोजगार : बनियानी में आठ, माड़ौदी में तीन, कलानौर, शिमली में दो, जनसेवा संस्थान में 50, प्रेम नगर, सनसिटी 36,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed