फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corona

जजपा प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव

Mon, 12 Oct 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
corona
जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दो दिन पहले हल्के बुखार के बाद उन्होंने सैंपल दिया था, जिसकी देर रात रिपोर्ट आई है और वो पॉजिटिव घोषित किए गए हैं। उनके बेटे तेजिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है । सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं। 19 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके बाद जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2562 हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय महिला व ्यक्ति, 9 वर्षीय बालक, राजीव गांधी पार्क निवासी मां-बेटी, भट्टू रोड निवासी 47 वर्षीय महिला, गांव महमड़ा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, गांव समैन निवासी 20 वर्षीय युवक, टोहाना के निजी अस्पताल कर्मचारी, भूना निवासी 6 वर्षीय बच्ची, रामलीला ग्राउंड के पास निवासी बुजुर्ग दंपत्ति व उसके परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा फतेहाबाद में तीन मरीज संक्रमित मिले हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed