फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona positive woman gives birth to a girl in PGIMM

पीजीआईएमएम में कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्ची को दिया जन्म

Wed, 13 May 2020 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Corona positive woman gives birth to a girl in PGIMM
पीजीआईएमएस में बहादुरगढ़ की कोरोना पॉजिटिव महिला की मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे सिजेरियन डिलिवरी कराई गई। बच्?ची को चिकित्सकों ने निकू में शिफ्ट कर दिया। मां और बच्ची दोनों स्?वस्?थ हैं। इससे पहले महिला की नार्मल डिलिवरी की तैयारी थी। नार्मल डिलिवरी करवाने के सभी इंतजाम होने के बाद एक्सपर्ट टीम ने नवजात को संक्त्रस्मण से बचाने का निर्णय लेते हुए सिजेरियन डिलिवरी का निर्णय लिया। इसके लिए आइसोलेशन वार्ड 24 से आपातकालीन ऑपरेशन थियेटर तक स्पेशल कॉरिडोर तैयार किया गया।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलिवरी कराने के लिए तैयार टीम का नेतृत्व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. समृद्धि ने किया। उनके साथ टीम में डॉ. स्वाति, डॉ. ऊषा, डॉ. आशीष और डॉ. आशा भी शामिल रही। वहीं अस्पताल प्रशासन ने जच्चा को वार्ड से ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट करने से पहले व ऑपरेशन के बाद पूरे कॉरिडोर को सील करवा दिया। इस मार्ग पर किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। योजना के तहत पहले ही सुरक्षा कर्मचारियों को इसके लिए अलर्ट कर दिया गया। इसके अलावा संस्थान में गुरुग्राम, पलवल से पांच गर्भवती महिलाएं आई हैं। कंटेनमेंट जोन के कारण इन सभी को कोरोना संदिग्ध माना जा रहा है। मंगलवार को जच्चा-बच्चा विभाग ने एक अन्य की सिजेरियन डिलिवरी भी कराई है। जच्चा-बच्चा फिलहाल स्वस्थ्य हैं। इनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। वहीं आइसोलेशन वार्ड में दो अन्य गर्भवती भी दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed