फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona: Jhajjar patient died during treatment in PGIMS

कोरोना : पीजीआईएमएस में झज्जर के मरीज ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Thu, 13 Jan 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Corona: Jhajjar patient died during treatment in PGIMS
पीजीआईएमएस रोहतक कोरोना की तीसरी लहर से मरीजों को बाहर निकालने की लगातार कोशिश कर रहा है। बुधवार को झज्जर के बाराही निवासी 35 वर्षीय युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके अलावा संस्थान के 18 डॉक्टर व 46 स्वास्थ्य कर्मचारी और संक्रमण की चपेट में मिले हैं। स्थिति यह है कि डे-केयर के दस वेंटिलेटर वाले नौ बेड पर मरीज भर्ती हैं और सात मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, इन्हें आक्सीजन पर रखा गया है।
विज्ञापन

झज्जर से 11 जनवरी को गंभीर अवस्था में मरीज यहां लाया गया था। उसकी हालत को देखते हुए उसे डे केयर आईसीयू में रखा गया था और 12 जनवरी को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। गौरतलब है कि संस्थान में मेडिसिन, डेंटल सर्जन, सर्जरी, एनस्थीसिया, डेंटीस्ट्रिी, पीडियाट्रिक्स, एनाटमी, ऑर्थो, बॉयोकेमिस्ट्री, रेडियोलॉजी, गायनी, नेत्र, बीडीएस में संक्रमित मिले हैं। इसमें जूनियर रेजिडेंट, डेंटल सर्जन, पीजी डॉक्टर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट के अलावा तीन इंटर्न, सात एमबीबीएस छात्र, बीएससी नर्सिंग की छात्रा, मॉड्यूलर ओटी व वैक्सीनेशन की स्टाफ नर्स, माइक्रोबायोलॉजी व पैथोलॉजी का लैब तकनीशियन, एनस्थीसिया के तीन ओटी मास्टर, स्टेट आफिसर में असिस्टेंट, निदेशक व एमएस कार्यालय के लिपिक, सेंट्रल स्टोर से डीईओ, लॉ अधिकारी, आपात विभाग आईसीयू का बीयरर संक्रमण की चपेट में हैं। बुधवार को संस्थान में चार नए मरीज दाखिल किए गए हैं। यहां कुल 25 मरीज उपचाराधीन हैं और एक की मौत व दो को ठीक होने पर घर जाने दिया गया है।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में दाखिल कोरोना मरीजों की स्थिति
स्थान मरीज ऑक्सीजन पर
डे-केयर 9 7
वार्ड 24 5 0
वार्ड 26 6 0
गायनी बी ब्लॉक 5 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed