फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona infects reach 6463, 5711 won the battle

कोरोना संक्रमितों की संख्या 6463 तक पहुंची, 5711 ने जीती जंग

Fri, 09 Oct 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona infects reach 6463, 5711 won the battle
कोरोना सैंपलिंग के लिए जगह का निरीक्षण करने पहुंचीं एमएस डॉ. पुष्पा दहिया व डीएमएस डॉ. संदीप। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। जिले में कोरोना से अब तक 6463 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 5711 मरीज संक्रमण से अब तक जंग जीत चुके हैं और उपचार के दौरान 70 मरीज जान भी गंवा चुके हैं। हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि कोरोना पीक पर चल रहा है, इसके बावजूद कोई इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। यही नहीं इन दिनों सैंपल कम होने के कारण संक्रमितों की संख्या भी घटने लगी है।
विज्ञापन

वीरवार को हेल्थ विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मरीज 684 हैं। इसमें एक दिन में 47 मरीजों की पुष्टि हुई है। 34 मरीज पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं तो 650 मरीज अपने घर पर हैं। होम आइसोलेशन में चल रहे मरीजों से रोजाना टीम हालचाल पूछ रही है। जिले में 4.8 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण मिल रहा है। जबकि रिकवरी रेट 88:36 हो गया है। वीरवार को महज 1410 सैंपल जांचे गए, जबकि पिछले दिनों इनकी संख्या दो हजार के पार होती थी। इन दिनों पुलिस के जवानों के अलावा हेल्थ विभाग से जुड़े, बैंक कर्मचारी, शिक्षक-विद्यार्थी, गृहिणी, बिजनेसमैन संक्रमित मिल रहे हैं। पीजीआईएमएस लगातार हॉट स्पॉट बना हुआ है, यहां दो नये डॉक्टर संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

---------
कोरोना के सैंपलों की जांच सी-ब्लाक से ट्रामा सेंटर में शिफ्ट
पीजीआईएमएस अब कोरोना के सैंपलों की जांच आपात विभाग के साथ सी-ब्लाक की बजाए ट्रामा सेंटर के साथ बने वेटिंग हाल में करेगा। इसके लिए वीरवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया ने ट्रॉमा सेंटर व लाला श्याम लाल बिल्डिंग का दौरा किया। उन्होंने मौके की समस्याओं का निपटान किया और हर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 सैंपलिंग इंचार्ज डॉ. हरनीत ने बताया कि ट्रामा सेंटर के बाहर वेटिंग हाल में नया जांच सेंटर तैयार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में मरीजों को जांच करवाने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पुष्पा दहिया ने कहा कि संस्थान का हमेशा यही प्रयास रहता है कि संस्थान में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए संस्थान पूर्ण रूप से प्रयासरत है। पिछले काफी समय से देखा जा रहा था कि आपातकालीन विभाग के साथ सैंपलिंग क्षेत्र होने के चलते इन्फेक्शन फैलने का काफी खतरा था, इसलिए सभी की जरूरतों का ध्यान रखते हुए कोविड-19 की सैंपलिंग को ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। डीएमएस डॉक्टर संदीप ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के वेटिंग एरिया में सैंपलिंग शुरू हो जाने से इंफेक्शन फैलने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है, क्योंकि यहां पर अन्य बीमारियों के मरीज नहीं आते। मौके पर डॉक्टर अमरीश ने बताया कि नए सेंटर से लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. एसके सिंघल, डॉक्टर हरनीत, नर्सिंग सुपरडेंट इशवंती मलिक व शीतल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed