{"_id":"60491a6c8ebc3edc076e09c9","slug":"corona-infection-spreading-at-a-rate-of-0-6-percent-in-the-district-rohtak-news-rtk5993169167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 0.6 फीसदी की रफ्तार से फैल रहा कोरोना का संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 0.6 फीसदी की रफ्तार से फैल रहा कोरोना का संक्रमण
विज्ञापन
जिले में 0.6 प्रतिशत की रफ्तार से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। हुडा कॉम्प्लेक्स में एक अधिवक्ता व शक्ति नगर में एक व्यवसायी को संक्रमण मिला है। फिलहाल जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 20 पहुंच गई है। इसमें से सात अस्पताल में व 13 मरीज घर पर एकांतवास में हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि मंगलवार को 333 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 12325 हो गई है। इसमें से 12145 लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। इसके अलावा 160 कोरोना संक्रमित अब तक उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बुधवार 562 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
118 लाभार्थियों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि बुधवार को 118 लाभार्थियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। टीके की पहली डोज 102 व दूसरी डोज 16 लोगों ने लगवाई। जिले में कोरोना का टीकाकरण करवाने वालों की संख्या 12626 हो गई है।