{"_id":"61b63faf7963702c6f6d3f7c","slug":"corona-infection-preparation-for-sampling-in-pgi-rohtak-news-rtk6325391166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण : पीजीआई में सैंपलिंग की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण : पीजीआई में सैंपलिंग की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पीजीआई में सैंपलिंग की तैयारी की है। पीजीआई की महिला डॉक्टर के संक्रमित होेने के बाद स्वास्थ्य विभाग महामारी के खतरे को लेकर अलर्ट हो गया है। कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए यह कदम उठाते हुए जागरूकता पर जोर दिया है। जिले में फिलहाल छह सक्रिय मरीज एकांतवास में उपचाराधीन हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में रविवार को नया संक्रमित केस सामने नहीं आया। पहले से संक्रमित छह सक्रिय मरीज एकांतवास में उपचाराधीन हैं। विभाग ने दिन भर में 866 लोगों के सैंपल लिए, जबकि 417 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण दर 4.39 प्रतिशत व सुधार की दर 97.71 प्रतिशत रही। विभाग ने टीकाकरण के तहत 236 को पहली व 967 को दूसरी डोज लगाई। जिले में अब तक 1147815 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि महामारी को लेकर विभाग अलर्ट है। पीजीआई की एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। संस्थान में अन्य संक्रमण की चपेट में आए हैं या नहीं, इसके लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। लोगों को भी कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। महामारी खत्म नहीं हुई है। ओमिक्रॉन के केस भी देश में आने लगे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक व सतर्क रहने की जरूरत है।