फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona infected two people dead, 126 new patients found

कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत, 126 नये मरीज मिले

Mon, 28 Sep 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona infected two people dead, 126 new patients found
Corona infected two people dead, 126 new patients found
रोहतक। जिले में कोरोना के 126 नये मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 5760 हो गई है। इसमें जनसेवा संस्थान आश्रम कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां एक स्थान पर 97 संक्रमित मिले हैं और सभी को संस्थान के स्कूल में आइसोलेट कर दिया गया है। पीजीआईएमएस में कोरोना उपचार के दौरान दो मरीजों ने दम तोड़ दिया है और मृतकों का आंकड़ा 60 हो गया है।
विज्ञापन

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में 872 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इसमें से 45 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं और 827 होम आइसोलेट हैं। अभी तक 4828 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों का डाटा 4.80 पहुंच गया है और रिकवरी दर 83.81 हो गई है। गौरतलब है कि विभाग की ओर से अब तक 119808 सैंपल जांचे चुके हैं इसमें से 113821 निगेटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से जांच सैंपल कम हो रहे थे, इनकी संख्या को फिर बढ़ाया जाएगा। ताकि संक्रमण को पहले ही पहचान लिया जाए और इसके फैलने की क्षमता को कम किया जा सके।
विज्ञापन

--
ये मिले कोरोना संक्रमित
हेल्थ : मेडिकल कैंपस में मजिस्ट्रेट, झंग कॉलोनी का डॉक्टर
विद्यार्थी-शिक्षक, बच्चे : मॉडल टाउन, सेक्टर दो गर्वमेंट स्कूल, कलानौर निगाना सरकारी स्कूल का स्टाफ, महम,
काठमंडी, बसंत विहार, सेक्टर दो आईसी कॉलेज, कान्हा अपार्टमेंट
पुलिस : बलंभा, साइबर सैल में दो
कर्मचारी : जगदीश कॉलोनी, चिन्योट कॉलोनी में हिसार का कर्मचारी, जनता कॉलोनी में सांपला का कर्मचारी, श्रीनगर कॉलोनी, सेक्टर चार एक्स सर्विसमैन, सेक्टर चार सांपला का कर्मचारी, श्रीनगर कॉलोनी, ओमेक्स सिटी नोएडा का कर्मचारी, सेक्टर दो, हिसार बाईपास, सुनारिया कला, चुन्नी पुरा, कमला नगर, अग्रसैन कॉलोनी, आफिसर कॉलोनी, शिव नगर, ओल्ड सब्जी मंडी, चिन्योट कॉलोनी, सुखपुरा चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणी : सुनारिया कलां, महाबीर कॉलोनी, कैलाश कॉलोनी, एकता कॉलोनी, डेयरी मोहल्ला, चुन्नी पुरा, माता दरवाजा, कान्हा अपार्टमेंट हुडा कांप्लेक्स, बडा बाजार
बुजुर्ग : मॉडल टाउन में दो, झंग कॉलोनी, माता दरवाजा, शिवाजी कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, बड़ा बाजार, प्रताप मोहल्ला, डिफेंस कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, चिन्योट कॉलोनी, हैफेड रोड प्रेम नगर
अज्ञात : जनसेवा संस्थान में 57
बिजनेसमैन : गांधी नगर, प्रेम नगर, राम गोपाल कॉलोनी, सुनारिया कलां, सैनीपुरा, डोभ, डीएलएफ कॉलोनी, मॉडल टाउन
दुकानदार : सुभाष नगर
बेरोजगार : सेक्टर तीन, पहरावर, बाबरा मोहल्ला
--
जनसेवा संस्थान आश्रम में रहते हैं मैंटली हैंडीकैप व्यक्ति
जिले में सबसे अधिक एक स्थान पर मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या जनसेवा संस्थान की है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 97 हो गई है। शुरूआत में इस संस्थान के संचालक बाबा परमानंद को कोरोना का संक्रमण हुआ था। डॉ. परमानंद कोरोना की शुरूआत में ही संक्रमित हो गए थे। अब अचानक उनके आश्रम में एक साथ कोरोना ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। सिविल सर्जन अनिल बिरला ने बताया कि पहले तो आश्रम के संक्रमितों को जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उन्हें संस्थान के ही स्कूल में रख दिया गया है। हमारी टीम मरीजों के संपर्क में रहेगी, वहां हमने सफाई कर्मचारी व अन्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। वहां उनके केयर टेकर पहले ही पॉजिटिव हो कर ठीक हो चुके हैं, इसलिए उन्हें उनकी देखभाल में समस्या नहीं होगी। सभी में कोरोना के लक्षण हैं, यदि किसी को एडमिट करने की जरूरत पड़ती है तो दाखिल करवा दिया जाएगा।

--
मैंटली रिटायर्ड के साथ टायफाइड ग्रस्त युवती ने कोरोना उपचार में तोड़ा दम
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 60 बताई है। इसमें एक जनसेवा संस्थान का बुजुर्ग है, जोकि 80 साल का मैंटली रिटायर्ड है। इसके अलावा रेलवे कॉलोनी की 29 साल की युवती ने भी कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। युवती टाइफाइड से ग्रस्त थी और उसका उपचार चल रहा था। टाइफाइड के उपचार के दौरान उसे कोराना हुआ और आईसीयू में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed