{"_id":"6074a65d8ebc3ed4be2dd01d","slug":"corona-havoc-92-new-patients-confirmed-in-the-district-on-monday-rohtak-news-rtk6041788153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर, सोमवार को जिले में 92 नए मरीजों की हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर, सोमवार को जिले में 92 नए मरीजों की हुई पुष्टि
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को 92 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें छह से 35 की आयु वाले 38 संक्रमित विद्यार्थी हैं, जिसमें मॉडल स्कूल के पांच संक्रमित विद्यार्थी भी शामिल हैं। लगातार विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या ने आमजन के साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13262 हो गई है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 576 है और इसमें से 26 अस्पताल में भर्ती हैं व 550 घरों पर एकांतवास में हैं। 12520 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना से उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों की संख्या 166 हो गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विभाग ने सोमवार को 1715 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अब तक विभाग जिले में तीन लाख 22 हजार 589 लोगों की जांच कर चुका है। जिले में कोरोना बढ़ने का स्तर 4.11 प्रतिशत चल रहा है और रिकवरी प्रतिशत 94.40 हो गया है।
पूर्व गृह मंत्री का पीए, डॉक्टर, बैंक कर्मी संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के जारी हेल्थ बुलेटिन में मॉडल स्कूल के तीन छात्र व दो छात्राओं के अलावा घरौंटी के युवक, सूर्या नगर में पूर्व गृह मंत्री के पीए, जनता कॉलोनी में तीन छात्र, किला रोड पर दो छात्रा, दो गृहिणी व बुजुर्ग, सेक्टर दो के डॉक्टर, सेक्टर एक में एमडीयू टीचर, गृहिणी, बिजनेसमैन, छात्रा व दो छात्र को संक्रमित बताया गया है। रेवेन्यू कॉलोनी में तहसील का कर्मचारी व गृहिणी, सेक्टर दो तीन पार्ट की दो छात्रा, झंग कॉलोनी की गृहिणी, छात्र व महिला कर्मचारी, सेक्टर दो का व्यक्ति व गृहिणी, आदर्श नगर में पीजीआईएमएस की बीयरर, नेहरू कॉलोनी की महिला कर्मचारी, सेक्टर एक की बुजुर्ग, सेक्टर तीन में बुजुर्ग, रामगोपाल कॉलोनी में सीबीआई दिल्ली का स्टाफ, राजेंद्र कॉलोनी की गृहिणी, सेक्टर चार का छात्र, सूर्या नगर का युवक, गृहिणी, छात्र व छात्रा संक्रमित मिले हैं। जसबीर कॉलोनी की शिक्षिका व छात्रा, बनियानी का मजदूर, बोंद कलां की गृहिणी, तिलक नगर का युवक व छात्र, सेक्टर दो का बिजनेमैन, ककरना की आशा वर्कर, गढ़ी सांपला की गृहिणी, सेक्टर चार का युवक, सेक्टर तीन के दो छात्र, भरत कॉलोनी में छात्रा-छात्र, गृहिणी, देव कॉलोनी की गृहिणी, सेक्टर 34 में गृहिणी, खिड़वाली की गृहिणी व किसान, छह साल की व एक अन्य छात्रा को कोरोना मिला है। सेक्टर दो की छात्रा व गृहिणी, तिलक नगर में महिला ब्लाक को-ऑर्डिनेटर, सेक्टर दो की छात्रा, ताऊ नगर की छात्रा, सेक्टर दो की गृहिणी, सीएसएफ गुहाटी का स्टाफ, जसबीर कॉलोनी की गृहिणी, छह साल की छात्रा, जसबीर कॉलोनी प्रीत विहार की छात्रा, माड़ौदी का मजदूर, आदर्श नगर का बुजुर्ग, सेक्टर दो भापड़ौदा की स्कूल स्टाफ, सेक्टर 14 की गृहिणी, युवक, पीएनबी की महिला कर्मी, सांपला दिल्ली का कर्मचारी, सूर्या नगर में सुभाष बतरा का पीए, मायना की गृहिणी, बोहर में सोनीपत का शिक्षक, युवक, सेक्टर दो का युवक, इंद्रप्रस्थ की छात्रा, मस्तनाथ की बुजुर्ग, विकास नगर में निजी कर्मचारी, बड़ा बाजार में महिला, तिलक नगर की गृहिणी, शिवाजी कॉलोनी का छात्र, दरियाव नगर पीजीआईएमएस की महिला कर्मी, आदर्श नगर में बिजनेसमैन संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
धनवंतरी अपैक्स ट्रॉमा सेंटर बना कोविड अस्पताल
रोहतक। पीजीआईएमएस के आपातकालीन विभाग में आने वाले मरीजों को कोविड-19 के खतरे से बचाने के लिए धनवंतरी अपेक्स ट्रॉमा सेंटर को पूर्ण रूप से कोविड-19 अस्पताल बना दिया गया है। अब कोविड-19 की जांच भी यहीं होगी और जिन लोगों के सैंपल ट्रॉमा सेंटर में लिए जाते हैं उनको रिपोर्ट भी ट्रॉमा सेंटर में ही प्रदान की जाएगी। कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को भी ट्रॉमा सेंटर में ही भर्ती किया जाएगा। कोविड-19 कंट्रोल रूम के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि कोई भी कॉविड का संदिग्ध मरीज पुराने आपातकाल विभाग के पास न जाए, उनके लिए सभी सुविधाएं ट्रॉमा सेंटर में उपलब्ध हैं।
टीका उत्सव के दूसरे दिन 7839 का किया टीकाकरण
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को टीका उत्सव के दूसरे दिन 7839 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया है। विभाग अभी तक जिले में 90230 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा चुका है। फिलहाल 45 से अधिक आयु वालों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। उप सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि टीका उत्सव 14 अप्रैल तक चलेगा। लोगों से अपील है कि वह बगैर मास्क बाहर न निकलें और समय पर टीकाकरण करवा कर स्वयं सुरक्षित रहें और संक्रमण को फैलने से रोकें।