{"_id":"61535c608ebc3e09f839725f","slug":"corona-became-active-again-two-new-infected-came-to-the-fore-rohtak-news-rtk6254233104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना फिर हुआ सक्रिय, दो नए संक्रमित आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना फिर हुआ सक्रिय, दो नए संक्रमित आए सामने
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाती युवती। संवाद
कोरोना फिर सक्रिय होने लगा है। जिले में 16 दिन बाद दो नए संक्रमित केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसे चिंताजनक बताया है। ऐसे में महामारी से सुरक्षा को लेकर एहतियात बरतने की जरूरत है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को जिले में दो नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक सांपला का 35 वर्षीय व्यक्ति व दूसरी 30 वर्षीय मॉडल टाउन की गृहिणी है। इसके साथ ही जिले में अब तक 25894 संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। विभाग ने 567 लोगों के सैंपल लिए हैं, जबकि 233 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। संक्रमण की दर 4.97 प्रतिशत व रिकवरी दर 97.73 प्रतिशत है।
इधर, महामारी से बचाव के लिए विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत मंगलवार को 2756 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1624 को पहली व 1132 को दूसरी डोज दी गई। विभाग अब तक 810805 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है।
विज्ञापन
आज यहां लगाई जाएगी वैक्सीन
जिले में टीकाकरण बुधवार को भी किया जाएगा। इसके लिए जैन जति, जैन स्थानक, एमडीयू, बीपी जैन, सती भाई साई दास व जेआर किसान कॉलेज में शिविर लगाए जाएंगे।