फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona: A team of 22 doctors will keep an eye on the infected in 22 wards

कोरोना : 22 वार्डों में 22 चिकित्सकों की टीम रखेगी संक्रमितों पर नजर

Thu, 13 Jan 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Corona: A team of 22 doctors will keep an eye on the infected in 22 wards
सामान्य अस्पताल में बुधवार को कोरोना संक्रमण का सैंपल लेता स्वास्‍थ्य कर्मी। अमर उजाला
संजय कुमार
विज्ञापन

रोहतक। कोरोना की तीसरी लहर में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम के 22 वार्डों के लिए 22 डॉक्टरों की टीम को तैनात कर दिया है। ये टीम होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के स्वास्थ्य पर नजर रखेगी। इस टीम की जिम्मेदारी होगी कि वह रोजाना मरीज से संपर्क करे और जरूरत करने पर उसे मरीज के घर पर भी जाना होगा। वहीं इस टीम पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के नौ डॉक्टर होंगे और इन सभी का नेतृत्व सिविल सर्जन करेंगे।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 785 पहुंच गई है, इनमें से पांच अस्पताल में और 780 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। विभाग को अंदेशा है कि आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में और इजाफा होगा। बुधवार को जिले में 133 नए मरीज मिले हैं। इसके लिए विभाग ने वार्ड के हिसाब से अलग-अलग टीमों का गठन किया है। विभाग ने आयुष विभाग के डॉक्टरों के अलावा एमपीएचडब्ल्यू को भी इस टीम में शामिल किया है। टीम को निर्देश दिया गया है कि जिस मरीज को जरूरत होगी, उसके यहां उन्हें उसके घर जाना होगा। इसके लिए सिविल सर्जन कार्यालय की स्पेशल टीम 22 वार्डों के मरीजों के पास निरीक्षण के लिए स्वयं कांटेक्ट करेगी और उनसे बातचीत करेगी और उनकी समस्या का समाधान करेगी। इस टीम के जिम्मे मरीजों से बात कर 22 टीमों के कार्य का फीडबैक लेना भी है। स्पेशल टीम टेली रिपोर्ट देखने के लिए आकस्मिक निरीक्षण भी करेगी। साथ ही सिविल सर्जन भी अपने स्तर पर किसी भी मरीज से बात कर दोनों टीमों की व्यवस्थाओं की जांच कर सकेंगे।
विज्ञापन

1023 आए विदेश से, 670 निगेटिव, एक संक्रमित, बाकी का पता नहीं
ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जिले में 1023 यात्री विदेश से लौटे हैं। इनमें से 670 मरीज निगेटिव हैं और एक संक्रमित है। ये यात्री अंडर क्वारंटीन पीरियड में है। शेष यात्रियों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। क्योंकि इनके पासपोर्ट रोहतक से हैं, लेकिन यह यहां रहते नहीं हैं। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में रखे जा सकेंगे 100 संक्रमित
गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को कोरोना संक्रमितों के लिए क्वारंटीन सेंटर बना दिया गया है। यहां विदेश से आने वाले संक्रमित मरीजों व उन मरीजों के लिए, जिनके घर होम क्वारंटीन की शर्त पर रुकने की व्यवस्था नहीं है, के ठहरने का इंतजाम किया गया है। यहां डॉक्टरों व स्टाफ की तैनाती करने के साथ खाने-पीने का इंतजाम कर दिया गया है। यहां लगभग 100 संक्रमितों को रखा जा सकता है। इसे दो वर्गों में बांटा गया है। विदेश से आने वालों को यहां अलग रखा जाएगा।
1929 सैंपल भेजे जांच के लिए
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 1929 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनमें से 1309 को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा है। विभाग ने सैंपल की संख्या बढ़ते मरीजों को देखते हुए की है। फिलहाल जिले में 4.22 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है और रिकवरी रेट 94.87 प्रतिशत हो गया है।
14 लाख से अधिक को लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 14,26,319 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा दिया है। बुधवार को 2697 को पहली, 3216 को दूसरी डोज लगा दी है। इसके अलावा 15 से 18 तक आयु वालों को अभी तक 23,488 को वैक्सीन लगा चुके हैं।

वर्जन
नगर निगम के 22 वार्डों के लिए 22 टीमें गठित हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के नौ सीनियर डॉक्टरों को इनकी मानीटरिंग के लिए रखा गया है। इन सभी की कार्य व्यवस्था पर स्वयं सिविल सर्जन नजर रखेंगे। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को कोई समस्या नहीं आएगी। टीम रोजाना इन मरीजों से संपर्क करेगी और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह करेगी।
- डॉ. तरुण मधुर, हेल्थ मैनेजर, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed