फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corona, 72 new positive cases found

3 साल के बच्चे और 73 साल के बुजुर्ग सहित 70 नए संक्रमित मिले

Sun, 18 Apr 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
corona, 72 new positive cases found
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में 70 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन साल के बच्चे से लेकर 73 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। संक्रमितों में 8 विद्यार्थी, 9 गृहिणी, 10 शिक्षक, 11 निजी नौकरी, 6 बुजुर्ग के अलावा एमडीयू, पीजीआई कर्मचारी, डॉक्टर, दिल्ली पुलिस का जवान, इनकम टैक्स कर्मचारी भी शामिल है। इनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को जिले में 70 नए संक्रमित केस सामने आए। इसमें भरत कॉलोनी से तीन साल का बच्चा भी है। जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 13 हजार 938 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 3202 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जबकि 2056 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 956 सक्रिय कोविड-19 के मरीज हैं। इनमें से 30 अस्पताल व 926 घरों में क्वारंटीन हैं। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 172 पहुंच गया है। शनिवार को किसी नए मृतक की सूचना नहीं मिली। संक्रमण की दर 4.17 प्रतिशत व रिकवरी दर 91.90 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

1431 ने लगवाई पहली डोज
कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को 1431 लोगों को पहली डोज दी गई है। इसके अलावा 229 ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में अब तक एक लाख पांच हजार 905 कर्मचारी व प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed