फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona: 103 new infected including 26 students found

कोरोना : 26 विद्यार्थी समेत 103 नए संक्रमित मिले

Tue, 11 Jan 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Corona: 103 new infected including 26 students found
लापरवाही : किला रोड बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद
रोहतक। कोरोना का खतरा हर दिन बढ़ता जा रहा है। नए संक्रमित केस सामने आ रहे हैं। जिले में सोमवार को 103 नए केस मिले हैं। इनमें से 26 विद्यार्थी हैं। इसके अलावा डॉक्टर, नर्स, सरकारी कर्मचारी, निजी क्षेत्र के कर्मचारी, अधिवक्ता, गृहणी, दुकानदार, प्राचार्य, शिक्षक, किसान, साफ्टवेयर इंजीनियर, सेवानिवृत्त कर्मचारी व अन्य शामिल हैं। इन्हें एकांतवास में रखकर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल तीन ही मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। महामारी के खतरे के चलते पीजीआई प्रशासन ने ट्रॉमा सेंटर को कोविड अस्पताल में तबदील कर दिया है।
विज्ञापन

महामारी को लेकर हम खुद बेपरवाह बेन हुए हैं। बाजार, अस्पताल व सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ बेलगाम है। बगैर मास्क घूम रहे लोग महामारी को अनियंत्रित करने का खतरा पैदा कर रहे हैं। हर दिन संक्रमित केसों की संख्या बढ़ने के बावजूद लोग समझने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को 103 लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही अब जिले में अब संक्रमित केसों की संख्या 568 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 2289 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 1643 की आरटीपीसीआर व 646 की रैपिड एंटिजन जांच की गई। जबकि जिले के 1062 लोगाें को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। महामारी की संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत व सुधार की दर गिर कर 95.64 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत सोमवार को 10369 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 5806 को पहली व 4563 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1410931 वैक्सीन डोज लगा चुका है। यही नहीं, 15 से 18 वर्ष के 21597 बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सोमवार को बूस्टर डोज देना भी शुरू कर दिया गया है। पहले दिन 450 लोगों को बूस्टर डोज दी गई।

कोविड अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की सुविधा
पीजीआई प्रशासन ने कोरोना मरीजों की बढ़ी संख्या को देखते हुए ओपीडी बंद करने के बाद अब ट्रॉमा सेंटर को कोविड अस्पताल बना दिया है। मंगलवार से ट्रॉमा सेंटर में कोविड मरीजों को भर्ती किया जाएगा। यहां 100 से ज्यादा बेड हैं। इन पर ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की आधुनिक सुविधा भी 24 घंटे मरीजों को मिलेंगी। मरीजों की संख्या अधिक होने पर संस्थान के दूसरे विभागों में भी मरीज भर्ती किए जाएंगे।
सिविल अस्पताल की स्थिति
कुल बेड: 150
ऑक्सीजन बेड: 100
आईसीयू बेड: 37
शिशु आईसीयू: 12
पीजीआई की स्थिति
कुल बेड: 1122
ऑक्सीजन बेड: 920
आईसीयू बेड: 202
शिशु आईसीयू: 202
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed