फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cop killed in crash

हादसे में सिपाही की मौत

Tue, 11 Nov 2014 02:49 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Tue, 11 Nov 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के गुढाण बाईपास पर एक तेज गति कार ने बाइक सवार पुलिस जवान को चपेट में ले लिया। जवान की मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक मौके से फरार हो गया। थाने से महज 500 मीटर दूरी पर हादसा होने के बाद भी पुलिस मौके पर एक घंटे में पहुंची। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी कार चालक को बचाने का प्रयास कर रही है। गुस्साए लोगों ने कॉलेज मोड़ पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मौके पर कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक भी पहुंची। लोगों ने थाना प्रभारी और मुंशी पर गंभीर आरोप लगाए कि आरोपी कार चालक को फरार करने में पुलिस ने मदद की है। मुंशी को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि थाना प्रभारी की भी जांच की बात कह कर डीएसपी विजयपाल ने लोगों को शांत किया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


ये है मामला : सोमवार दोपहर बाद साढे़ तीन बजे कटेसरा गांव निवासी 25 वर्षीय राजेश पुत्र मंदरू अपनी बाइक पर गांव जा रहा था। वह कलानौर बाईपास को पार करने लगा तो रोहतक की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर से राजेश उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक हरियाणा पुलिस का जवान था। वह इस समय झज्जर कोर्ट में तैनात था। मृतक राजेश दो वर्ष पहले ही हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 मीटर की दूरी तय करने में पुलिस को लगा एक घंटा : कलानौर पुलिस सड़क हादसे के प्रति कितनी संवेदनशील है, इसकी बानगी सोमवार को देखने को मिली। घटनास्थल कलानौर थाना से महज 500 मीटर दूर है, लेकिन कलानौर पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक मृतक के परिजन 8 किलोमीटर की दूरी तय करके मौके पर पंहुच गए थे।

पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग : लोगों ने देखा कि जिस कार की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत हुई है, वह कार चालक थाना में ही मौजूद था। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि थाने में कार चालक की खूब आवभगत की जा रही थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी चालक को बचाने का प्रयास किया।

उसे गिरफ्तार करने की बजाए उसकी मदद की और कार में रखा सामान उसके परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीण सरपंच विजय पाल, पूर्व सरपंच कृष्ण, पूर्व सरपंच जगदीश, मृतक के चाचा सोनू ने कहा कि थाने में तैनात मुंशी एएसआई राकेश वर्मा ने आरोपियों की मदद की।

थाना प्रभारी के व्यवहार से नाराज होकर लगाया जाम : परिजनों का आरोप है कि जब वे मुंशी की शिकायत लेकर थाना प्रभारी रमेश कुमार के पास गए तो उनका व्यवहार भी अच्छा नहीं था। थाना प्रभारी के व्यवहार पर उन्हें जाम लगाने पर विवश होना पड़ा। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शाम सवा छह बजे थाना के सामने जाम लगा दिया, लेकिन पुलिस ने वाहनों को बाईपास से होकर निकाल दिया।

इस पर ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में कॉलेज मोड़ पर पहुंचे और जाम लगा दिया। डीसएपी विजयपाल सवा 7 बजे मौके पर पंहुचे। कहा कि वे लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। परिजनों ने कहा कि खुद थाना प्रभारी लोगों के बीच में आकर गलती स्वीकार करें। थाना प्रभारी ने बीच में आकर कहा कि उन्हाेेंने पीड़ित पक्ष की मांग पर एएसआई मुंशी राकेश कुमार को एसपी साहब के निर्देशानुसार निलंबित कर लाईन हाजिर कर दिया है।

विधायक भी पहुंची मौके पर : विधायक शकुंतला खटक मौके पर पंहुची। उन्होंने डीएसपी के सामने तीन मांगें दोहराई। पहली थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई, दूसरी एएसआई के खिलाफ कार्रवाइ और आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग। जाम के दौरान एक व्यक्ति कार चालक का पक्ष लेने लगा। गुस्साए लोग भड़क गए और उसकी धुनाई कर दी।


कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने कहा, उनकी कोई गलती नही है। परिजनों की शिकायत पर मुंशी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर दी। उन्होंने किसी के साथ कोई बदसलूकी नहीं की। सीएम ड्यूटी पर होने के कारण वे थोडे़ लेट जरूर पंहुचे थे। आरोपी कार चालक को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed