फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Coordination for Assam State Office in Government and Organization: Baroli

सरकार व संगठन में तालमेल के लिए बदला प्रदेश कार्यालय : बड़ौली

Sun, 06 Apr 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 06 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Coordination for Assam State Office in Government and Organization: Baroli
05सीटीके10 : पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। अमर उजाला05 सीट
रोहतक। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कहना है कि सरकार व संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए भाजपा का प्रदेश कार्यालय रविवार को रोहतक से पंचकूला शिफ्ट हो जाएगा, क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सैनी, मंत्री व विधायक आसानी से संगठन की बैठकों में शामिल हो सकेंगे। बड़ौली शनिवार को रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि भाजपा के मंडल व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। अब 8 व 9 अप्रैल को मंडल कार्यकारिणी गठित की जाएगी, जिनमें सक्रिय सदस्यों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। 10, 11 व 12 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता गांव चलो व बस्ती चलो अभियान चलाएंगे। गांव व बस्तियों में जाकर लोगों से कार्यकर्ता सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को दोपहर बाद डॉक्टर भीमराम आंबेडकर की प्रतिमा के पास कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहे प्रदेश में 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा ने संगठन की दृष्टि से 27 जिले बनाए हैं। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री के दिल के करीब है, इसलिए मन की बात में भी हरियाणा की चर्चा जरूर करते हैं। ऐसे में प्रदेश को मोदी बड़ी सौगात देकर जाएंगे।
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल से लगेगा भ्रष्टाचार पर अंकुश
मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि संसद ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास किया है, इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। साथ ही, मुस्लिम समाज के गरीब लोगों को भी न्याय मिलेगा। कांग्रेस के कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के सवाल पर बड़ौली ने कहा कि हर चीज की आलोचना करना कांग्रेस की आदत हो गई है। संसद में पास कानून को सुप्रीम कोर्ट भी मानता है। एक सवाल के जवाब में बड़ौली ने कहा कि हुड्डा को पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहिए कि हिसार एयरपोर्ट चालू होने जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका व प्रदेश सह प्रवक्ता शमशेर खरक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed