फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cooperative society buses started running for passengers after removing CET stickers

Rohtak News: सीईटी का स्टीकर हटाकर सवारियों के लिए दौड़ीं सहकारी समिति की बसें

Mon, 28 Jul 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 28 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cooperative society buses started running for passengers after removing CET stickers
बस अड्डा पर रोडवेज की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद
रोहतक। सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) परीक्षा के चलते रविवार दोपहर बाद सहकारी समिति की बसें स्टीकर हटाकर बस अड्डा बूथों पर यात्रियों को ले जाती दिखीं। दोपहर के समय महेंद्रगढ, चंडीगढ़ व दादरी के लिए कोई बस न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने सहकारी समिति की निजी बसों में रुपये वसूले जाने की बात कही।
विज्ञापन

बस अड्डा पर सुबह की शिफ्ट में अलग-अलग केंद्रों से पेपर देकर लौटे अभ्यर्थियों को दोपहर बाद बसें नहीं मिलीं। हालांकि, भिवानी और झज्जर के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र से शटल बस में राजीव गांधी स्टेडियम से रवाना किया। बस अड्डे पर दूसरे जिलों से आए यात्रियों बसें नहीं मिलीं और दो-दो घंटे तक इंतजार किया। कई रूट पर निजी बस संचालकों का दबदबा देखा गया।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने कहा कि निजी बस चालक-परिचालक सीईटी बस सुविधा का स्टीकर हटाकर आम यात्रियों के लिए बस चला रहे हैं। अभ्यर्थी बैठ जाएं तो कह रहे हैं कि सीईटी की बसें दूसरी हैं, इसमें रुपये लिए जाएंगे। वहीं, लंबे रूट के लिए यात्रियों को बसों के लिए अधिकारियों से भी जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

अभ्यर्थियों के लिए बसों का संचालन समय पर और सुविधा के अनुसार किया गया। जिन निजी बसों ने अपने सीईटी रूट को पूरा कर दिया था, उन्होंने अभ्यर्थियों को उतार रूटीन में बसों को संचालित किया।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
---------------

पानीपत से परीक्षा देकर लौट हूं। मुंढाल की सीधी बस न मिलने से रोहतक पहुंच गया। यहां बूथ पर सीईटी का स्टीकर हटाकर बसें लगा दी हैं। चालक कह रहे हैं कि रुपये लगेंगे नहीं तो उतार देंगे।
- अमित कुमार, अभ्यर्थी।
-------------

गुरुग्राम से रोहतक तो पहुंच गया लेकिन माजरा के लिए कोई बस नहीं है। निजी बस वाले कह रहे हैं कि बस भरकर चलेगी। रुपये लिए जाने की बात कह रहे हैं।
- मेजर सिंह, माजरा।
--------------

सोनीपत से परीक्षा देकर रोहतक की बस में सवार होकर आया हूं। बस अड्डा से नारनौल की एक घंटे से कोई बस नहीं मिली है। अधिकारी निजी बस का हवाला दे रहे हैं।
साहिल, नारनौल।
---------------

चंडीगढ़ के लिए एक घंटे से कोई बस नहीं मिली है। अधिकारियों से बातचीत करने पर कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिला। अभी ऐसी स्थिति है कि एक घंटे और बस नहीं आएगी।

- संदीप, यात्री।
-------------

बस अड्डा पर रोडवेज की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद

बस अड्डा पर रोडवेज की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद

बस अड्डा पर रोडवेज की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद

बस अड्डा पर रोडवेज की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद

बस अड्डा पर रोडवेज की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद

बस अड्डा पर रोडवेज की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद

बस अड्डा पर रोडवेज की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद

बस अड्डा पर रोडवेज की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद

बस अड्डा पर रोडवेज की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद

बस अड्डा पर रोडवेज की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed