{"_id":"687d53a9cfa94e1c7b04696a","slug":"cooperative-minister-immersed-in-devotion-to-shiva-recited-bhajan-rohtak-news-c-17-roh1019-694030-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिव भक्ति में डूबे सहकारिता मंत्री ने सुनाया भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिव भक्ति में डूबे सहकारिता मंत्री ने सुनाया भजन
Mon, 21 Jul 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जवाहर नगर में शिव महादेव युवा मंडल की ओर से आयोजित शिव जागरण में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा भजन सुनाने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने पत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ भजन गाए।
पुरानी सब्जी मंडी के प्रधान बिट्टू टक्कर व धर्मेंद्र गुगनानी ने बताया कि युवा मंडल की ओर से हर साल शिवरात्रि से पहले शिव जागरण का आयोजन किया जाता है। शनिवार रात करीब आठ बजे शुरू हुआ जागरण सुबह छह बजे तक चला।
12वें शिव जागरण में करीब 10 बजे विधानसभा के उप सभापति एवं जींद से विधायक कृष्ण मिड्ढा पहुंचे। साथ ही भाजपा के प्रदेश संगठन प्रभारी फणींद्र नाथ शर्मा भी आए। रात साढ़े 11 बजे सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, उनकी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक खुराना व राजकमल सहगल पहुंचे। मंत्री अरविंद शर्मा भी खुद को नहीं रोक सके और माइक लेकर शिव के भजन सुनाने लगे।