{"_id":"6736585820fe5de728046dc7","slug":"cooch-behar-trophy-haryana-declared-its-innings-at-294-runs-hyderabad-lost-five-wickets-for-109-runs-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115507-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार ट्रॉफी : 294 रन पर हरियाणा ने की पारी घोषित, हैदराबाद ने 109 रन पर गवाएं पांच विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूच बिहार ट्रॉफी : 294 रन पर हरियाणा ने की पारी घोषित, हैदराबाद ने 109 रन पर गवाएं पांच विकेट
Fri, 15 Nov 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
14jjrp09- झज्जर। खेल ग्राउंड में चल रहा हरियाणा व हैदराबाद के बीच का दृश्य। संवाद
झज्जर। गुरुग्राम रोड पर स्थित निजी स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के इलीट ग्रुप सी का हरियाणा और हैदराबाद के बीच मैच जारी है। मैच में दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक हैदराबाद की टीम हरियाणा से 185 रनों से पीछे है। कोहरे की वजह से दूसरे दिन भी मैच देरी से शुरू हुआ।
दूसरे दिन खेलने उतरी हरियाणा की टीम ने 9 विकेट पर 294 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक हैदराबाद की टीम ने पांच विकेट खोकर 109 रन बनाए हैं। हरियाणा ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले तीन विकेट पर 200 रन बनाए थे। दूसरे दिन के खेल में 9 विकेट पर 294 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।
इस दौरान यश अधाना 126 रन बनाकर आउट हो गए। हरियाणा की पारी में मोक्ष मुदगिल ने 34, रुद्राक्ष नरवाल ने 20 और झज्जर के सम्मी कादियान ने 10 रन बनाए। सम्मी कादियान का यह होम ग्राउंड भी है। हैदराबाद की तरफ से वी यशवीर ने चार और के श्रीनिकेतन ने तीन विकेट लिए। इसके बाद खेलने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही।
विज्ञापन
हैदराबाद की तरफ से अरुण जॉर्ज ने 40 रन बनाए। दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक अलंकृत और वी यशवीर क्रिज पर बने हुए हैं। हरियाणा की तरफ से कनिष्क चौहान ने तीन और दिलकेश तनेजा ने दो विकेट लिए हैं। हैदराबाद की टीम हरियाणा से अभी भी 185 रनों से पीछे हैं।
डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ मैच
दूसरे दिन भी कोहरे की वजह से मैच करीब डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ। शाम को भी खराब रोशनी के चलते मैच जल्दी समाप्त करना पड़ा। दूसरे दिन मैच में केवल 67 ओवर फेंके गए। इसमें 34 ओवर हरियाणा की टीम ने खेले और 33 ओवर हैदराबाद की टीम ने खेले।