फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Conversion of a girl from Rohtak Abdul rehman

रोहतक की युवती का धर्मांतरण: मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के घर से दस्तयाब, जुनैद से किया था निकाह

Tue, 22 Jul 2025 11:23 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 11:23 PM IST
सार

आगरा पुलिस ने धर्मांतरण केस में गिरफ्तार आरोपी अब्दुल रहमान के घर दिल्ली के मुस्तफाबाद से रोहतक की युवती को दस्तयाब किया है।  शादी से 10 दिन पहले लड़की घर से भाग गई थी। 

विज्ञापन
Conversion of a girl from Rohtak Abdul rehman
मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मांतरण के बाद दिल्ली में मुस्लिम युवक से शादी करने वाली रोहतक के सांपला की युवती परिजनों की ओर से तय की गई शादी से 10 दिन पहले घर छोड़कर गई थी। वह फेसबुक के माध्यम से जुनैद के संपर्क में आई थी। आगरा पुलिस ने धर्मांतरण केस में गिरफ्तार आरोपी अब्दुल रहमान के घर दिल्ली के मुस्तफाबाद से युवती को दस्तयाब किया है।
विज्ञापन


सांपला थाना क्षेत्र के गांव की युवती के परिजनों ने बताया कि उन्होंने 25 वर्षीय बेटी की 22 दिसंबर 2024 को शादी तय की थी। शादी से 10 दिन पहले परिजन बेटी को घर पर अकेला छोड़कर खरीदारी के लिए रोहतक चले गए। शाम को जब घर पहुंचे तो युवती घर में नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद सांपला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। करीब एक माह बाद बेटी ने अपनी मां के पास फोन पर बताया कि उसने दिल्ली के युवक से शादी कर ली है। वह उसके साथ खुशी से रह रही है। परिवार वालों ने बेटी की खुशी के लिए उसको माफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बेटी ने परिजनों को नहीं बताया कि उसने धर्म बदलकर जुनैद से निकाह किया है। सोमवार को धर्मांतरण के मामले में आरोपी अब्दुल की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि उनकी बेटी का धर्मांतरण किया गया है। युवती के परिजन आगरा रवाना हो गए हैं। ताऊ का कहना है कि भतीजी के घर आने के बाद अलग से रोहतक पुलिस को शिकायत देने या न देने पर निर्णय लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed